Molitics Logo
होम Bihar: गोपाल खेमका मर्डर केस, पुलिस एनकाउंटर में ढेर हुआ हथियार सप्लायर राजा

Bihar: गोपाल खेमका मर्डर केस, पुलिस एनकाउंटर में ढेर हुआ हथियार सप्लायर राजा

मृतक की पहचान राजा के रूप में हुई है, जिस पर शूटर उमेश को हथियार मुहैया कराने का आरोप था। एनकाउंटर की यह कार्रवाई मालसलामी थाना क्षेत्र के पीर दमरिया |

Bihar: गोपाल खेमका मर्डर केस, पुलिस एनकाउंटर में ढेर हुआ हथियार सप्लायर राजा
फोटो: Bihar: गोपाल खेमका मर्डर केस, पुलिस एनकाउंटर में ढेर हुआ हथियार सप्लायर राजा
पटना के चर्चित व्यवसायी गोपाल खेमका हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मंगलवार सुबह एक आरोपी को एनकाउंटर में मार गिराया। मृतक की पहचान राजा के रूप में हुई है, जिस पर शूटर उमेश को हथियार मुहैया कराने का आरोप था। एनकाउंटर की यह कार्रवाई मालसलामी थाना क्षेत्र के पीर दमरिया इलाके में हुई। 

सूत्रों के मुताबिक, एसआईटी और एसटीएफ की संयुक्त टीम जब राजा को पकड़ने के लिए पहुंची, तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से राजा मारा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुलिस की टीम जैसे ही पहुंची, राजा घर से निकलकर भागने लगा। पास ही एक ईंट-भट्ठे के पास जाकर उसने पुलिस पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी गोली चलाई और इसी मुठभेड़ में वह ढेर हो गया। घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, राजा अवैध हथियारों का निर्माण और बिक्री करता था। उसने ही शूटर उमेश को खेमका की हत्या के लिए हथियार सप्लाई किया था। चार जुलाई की रात पटना में खेमका की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

हत्याकांड की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है। अब तक पुलिस इस मामले में दर्जनभर से अधिक संदिग्धों को हिरासत में ले चुकी है। सोमवार को पुलिस ने हत्या में शामिल मुख्य शूटर उमेश को पटना सिटी इलाके से गिरफ्तार किया था। वहीं, हत्याकांड के मास्टरमाइंड अशोक को भी पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

Read This Also:- Bihar Polls: यूट्यूबर से नेता बने मनीष कश्यप जन सुराज में शामिल, PK ने किया स्वागत