Molitics Logo
होम अमित मालवीय पर यौन शोषण का आरोप, कांग्रेस ने पूछा- बीजेपी का आईटी सेल हैं या दरिंदों का जमावड़ा?

अमित मालवीय पर यौन शोषण का आरोप, कांग्रेस ने पूछा- बीजेपी का आईटी सेल हैं या दरिंदों का जमावड़ा?

अमित मालवीय पर यौन शोषण का आरोप,  कांग्रेस ने पूछा- बीजेपी का आईटी सेल हैं या दरिंदों का जमावड़ा?
फोटो: अमित मालवीय पर यौन शोषण का आरोप, कांग्रेस ने पूछा- बीजेपी का आईटी सेल हैं या दरिंदों का जमावड़ा?
संघ परिवार के नेता शांतनु सिन्हा द्वारा बीजेपी आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय पर लगाए गए यौन शोषण के आरोपों को लेकर कांग्रेस ने तीखा हमला किया है। सोमवार को कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूछा कि बीजेपी का आईटी सेल हैं या दरिंदो जमावड़ा? सुप्रिया ने नई सरकार और राष्ट्रीय महिला आयोग पर भी सवाल उठाया कि उन्होंने अभी तक इस मामले को संज्ञान का क्यों नहीं लिया।


कांग्रेस ने उठाया सवाल


कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा शांतनु सिन्हा जो एबीवीपी, आरएसएस के पदाधिकारी हैं, उन्होंने बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय पर आरोप लगाया है कि होटल से लेकर दफ्तर तक वो महिलाओं का यौन शोषण करता हैं। कांग्रेस नेता ने पूछा कि क्या बीजेपी आईटी सेल दरिंदो से भरी हुई हैं? उन्होंने कहा, “एनडीए गठबंधन की सरकार और नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बने 24 घंटे भी नहीं हुए कि बीजेपी के लोगों के काले कारनामे ने एक बार फिर सिर शर्म से झुका दिया है। बीजेपी नेताओं में महिलाओं की आपूर्ति पूरी करने के लिए होड़ लगी हुई है।



अमित मालवीय पर लगे आरोप को लेकर कांग्रेस की मांग है कि आरएसएस के एक वरिष्ट पदाधिकारी के बयान पर बीजेपी करवाई करे। इस मामले की निष्पक्ष जांच हो ताकि, सच सामने आ सके। जब तक जांच पूरी ना हो, सत्तारूढ़ दल से जुड़े पद पर यह व्यक्ति न बैठे, जिसपर यौन शोषण के आरोप हों और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और राष्ट्रीय महिला आयोग भी इस मामले को तुरंत अपने संज्ञान में ले।



महिलाओं से जुड़े अपराधों में हमेशा बीजेपी के नेता 


कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, “यह महज संयोग नहीं है कि यौन शोषण का आरोप एक ऐसे व्यक्ति पर लगा है, जो सत्तारूढ़ के एक बड़े पद पर बैठा हैं। ये ऐसा व्यक्ति है, जिसने हर बार मर्यादा लांघी और विपक्ष के खिलाफ मनगढ़ंत कहानियां गढ़ीं। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित नेहरू और उनके परिवार तक को नहीं बख्शा। सोनिया जी, राहुल जी समेत विपक्ष के तमाम नेताओं के खिलाफ दुष्प्रचार किया। ऐसे व्यक्ति को पद पर बैठाना बीजेपी के नैतिक दिवालियापन को दिखाता हैं।” सुप्रिया ने पूछा कि बीजेपी का आईटी सेल या दरिंदों का जमावड़ा?  महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों में हमेशा बीजेपी नेता का नाम ही क्यों शामिल होता हैं?  बीजेपी के पदाधिकारी पर गंभीर आरोप लगे है, लेकिन पूरी बीजेपी चुप हैं। ऐसे आरोपों पर खामोशी का सच क्या है, आखिर इस पदाधिकारी को क्यों और किसके कहने पर बचाया जा रहा है?