Molitics Logo
होम अंतरराष्ट्रीय तेहरान पर इज़रायली हमला, नए आर्मी चीफ अली शादमानी के मारे जाने की रिपोर्ट
अंतरराष्ट्रीय

तेहरान पर इज़रायली हमला, नए आर्मी चीफ अली शादमानी के मारे जाने की रिपोर्ट

इज़रायली रक्षा बलों (IDF) ने दावा किया है कि उन्होंने ईरान के सशस्त्र बलों के नवनियुक्त चीफ ऑफ स्टाफ और वरिष्ठ सैन्य कमांडर अली शादमानी को एक सटीक हवाई |

तेहरान पर इज़रायली हमला, नए आर्मी चीफ अली शादमानी के मारे जाने की रिपोर्ट
फोटो: तेहरान पर इज़रायली हमला, नए आर्मी चीफ अली शादमानी के मारे जाने की रिपोर्ट
इज़रायली रक्षा बलों (IDF) ने दावा किया है कि उन्होंने ईरान के सशस्त्र बलों के नवनियुक्त चीफ ऑफ स्टाफ और वरिष्ठ सैन्य कमांडर अली शादमानी को एक सटीक हवाई हमले में मार गिराया है। शादमानी को ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई का करीबी सैन्य सलाहकार माना जाता था। IDF के मुताबिक, यह कार्रवाई सोमवार और मंगलवार की दरम्यानी रात को तेहरान के सेंट्रल ज़ोन में की गई। इज़रायली एयरफोर्स (IAF) ने यह हमला अपनी खुफिया शाखा से प्राप्त पुख्ता जानकारी के आधार पर अंजाम दिया।

रिपोर्ट के अनुसार, यह पिछले पांच दिनों में दूसरी बार है जब इज़रायल ने ईरान के युद्धकालीन सैन्य प्रमुख को निशाना बनाया है। IDF ने कहा कि शादमानी की मौत ईरान की सैन्य संरचना और रणनीतिक निर्णयों पर बड़ा प्रभाव डाल सकती है। इस हमले को तेहरान के भीतर किए गए दुर्लभ और साहसी ऑपरेशन के रूप में देखा जा रहा है।


ईरानी सेना के वरिष्ठ कमांडर अली शादमानी हाल ही में सेना के कार्यवाहक प्रमुख नियुक्त किए गए थे। इससे पहले ईरान के चीफ ऑफ स्टाफ अला अली राशिद की एक इजरायली हमले में मौत हो चुकी थी, जिसके बाद शादमानी को सेना की कमान सौंपी गई थी। शादमानी न केवल ईरानी सेना बल्कि इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) में भी उच्च भूमिका निभा चुके थे। वे ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के करीबी सैन्य सलाहकार माने जाते थे। उनकी मौत को ईरान की सैन्य संरचना के लिए एक बड़ा और रणनीतिक नुकसान माना जा रहा है।


मंगलवार को इज़रायल के तेल अवीव और यरूशलेम शहरों में तेज धमाकों की आवाजें सुनाई दीं। समाचार एजेंसी AFP के अनुसार, जैसे ही मिसाइल हमले की आशंका जताई गई, इज़रायल के कई क्षेत्रों में एयर राइड साइरन बजने लगे। इज़रायली डिफेंस फोर्स (IDF) ने एक आधिकारिक बयान में कहा, "कुछ समय पहले ईरान से इज़रायल की ओर मिसाइलें दागी गईं, जिसके बाद कई इलाकों में सायरन बजाए गए। वायुसेना ने मिसाइलों को रोकने और आवश्यकतानुसार जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है।"


Read This Also:- Iran-Israel Conflict: फोर्डो पर इजरायली स्ट्राइक से भड़का ईरान, दागीं कई बैलिस्टिक मिसाइलें