एक दिन के 'भारत बंद' से टूट जाती है इकोनॉमी की रफ्तार, जानिए कितने हजार करोड़ का होता है नुकसान 

  • कृषि कानून के खिलाफ जारी किसान आंदोलन को चार महीने पूरे होने पर आज 'भारत बंद' किया जा रहा, किसानों द्वारा किया गया बंद शाम 6 तक जारी रहेगा। 
  • भारत बंद का असर दिखने लगा है, व्यापार, ट्रांसपोर्ट, रेलवे आदि सब बंद है, एक दिन के भारत बंद से इकोनॉमी को बड़ा नुकसान झेलना पड़ता है। 
  • उद्दोग कंफेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्रीज के अनुसार एक दिन के भारत बंद से इकोनॉमी को करीब 25 से 30 हजार करोड़ का नुकसान होता है। 
  • कंफेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्रीज ने कहा कि जो होटल, व्यापार, रेल या बस सेवाएं एक दिन के लिए पूरी तरह ठप रहती हैं वो उस दिन के नुकसान की भरपाई नहीं कर सकती। 
  • कंफेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्रीज ने बताया कि इससे बंद वाले दिन का टैक्स भी चला जाता है जिससे सरकार को नुकसान होता है।
यह भी पढ़े: दिल्ली के बॉस बने LG! झा बोले- बदले-बदले सरकार नजर आते हैं, दिल्ली की बर्बादी के आसार नजर आते हैं