किसानों के 'भारत बंद' का दिखने लगा असर, राहुल बोले- सत्याग्रह से ही अहंकार का अंत होता है

  • कृषि कानून के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों द्वारा शुक्रवार को बुलाए गए भारत बंद का असर दिखने लगा है।
  • प्रदर्शनकारी किसानों ने कृषि कानून का विरोध करते हुए एक बार फिर दिल्ली-गाजीपुर बॉर्डर जाम कर दिया। 
  • बंद का ज्यादा असर दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी यूपी में दिख रहा है, हरियाणा में 32 लोकेशन पर किसान रेल पटरियों पर ही बैठ गए हैं। 
  • भारतीय किसान यूनियन उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष राजवीर सिंह ने कहा कि इससे सरकार को संदेश जाएगा, हमें लोगों का पूरा सहयोग मिल रहा है। 
  • कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने किसानों का समर्थन करते हुए कहा कि भारत का इतिहास गवाह है कि सत्याग्रह से ही अत्याचार, अन्याय व अहंकार का अंत होता है।

यह भी पढ़े: देश संविधान के आधार पर नहीं बल्कि BJP के एजेंडे से चल रहा, यहां मुंह खोलना पाप- महबूबा मुफ्ती