Molitics Logo
होम समाज L&T चेयरमैन की 90 घंटे काम की सलाह पर सोशल मीडिया में ट्रोलिंग, कंपनी ने दी सफाई
समाज

L&T चेयरमैन की 90 घंटे काम की सलाह पर सोशल मीडिया में ट्रोलिंग, कंपनी ने दी सफाई

एल एंड टी (L&T) के चेयरमैन एसएन सुब्रह्मण्यन द्वारा कर्मचारियों को सप्ताह में 90 घंटे काम करने की सलाह देने वाला बयान चर्चा में आ गया है।

L&T चेयरमैन की 90 घंटे काम की सलाह पर सोशल मीडिया में ट्रोलिंग, कंपनी ने दी सफाई
फोटो: chairman's
हाल ही में, एल एंड टी (L&T) के चेयरमैन एसएन सुब्रह्मण्यन द्वारा कर्मचारियों को सप्ताह में 90 घंटे काम करने की सलाह देने वाला बयान चर्चा में आ गया है। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए यह सुझाव दिया कि उन्हें अफसोस है कि वह अपने कर्मचारियों को रविवार को भी काम नहीं करवा पा रहे हैं, और यदि ऐसा संभव होता तो उन्हें और खुशी होती।  यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और कई दिग्गज इसे गंभीर आलोचना का सामना कर रहे हैं। फिल्म जगत से लेकर कारोबारी क्षेत्र तक के कई नामी हस्तियों ने इस बयान की निंदा की है। टेक दिग्गज इंफोसिस के सह-संस्थापक का पिछले साल 70 घंटे काम करने की सलाह देने वाला बयान भी इसी तरह विवाद का कारण बना था और देश में इसे लेकर बड़ी बहस छिड़ गई थी।

सोशल मीडिया पर आक्रोश


L&T के चेयरमैन एसएन सुब्रह्मण्यन के बयान को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया हुई है। आरपीजी एंटरप्राइजेज के चेयरमैन हर्ष गोयनका ने अपने ट्वीट में इसे तीखा बयान बताते हुए कहा कि इस तरह का कदम उठाने के बाद नाम भी बदल दिया जाए और रविवार को ‘सन-ड्यूटी’ कहा जाए। वहीं, बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने भी अपने इंस्टा स्टोरी पर लिखा कि इस तरह के बयान से मानसिक स्वास्थ्य को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है।

एसएन सुब्रह्मण्यन ने इस मुद्दे को लेकर एक चीनी व्यक्ति के उदाहरण का भी जिक्र किया था, जिसने दावा किया था कि चीन, अमेरिका से भी आगे निकल सकता है क्योंकि वहां के कर्मचारी सप्ताह में 90 घंटे काम करते हैं। उन्होंने अपने कर्मचारियों से सवाल पूछा कि यदि आपको दुनिया में शीर्ष पर रहना है, तो आपको प्रति सप्ताह 90 घंटे काम करना होगा।

L&T की सफाई


L&T की ओर से इस बयान को लेकर अब सफाई जारी की गई है। कंपनी ने अपने बयान में कहा कि राष्ट्र निर्माण उनके जनादेश का मूल है, और बीते 8 दशकों से अधिक समय से वे भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर, बिजनेस और तकनीकी क्षमताओं को आकार देने में लगे हैं। बयान में कहा गया है कि इस दशक में भारत का विकास और ग्रोथ को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए सामूहिक समर्पण और प्रयास की आवश्यकता है। कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया कि उनके अध्यक्ष की टिप्पणी असाधारण प्रयास की आवश्यकता को ही दर्शाती है, जिससे असाधारण परिणाम मिल सकते हैं। एलएंडटी में, वे ऐसी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं जहां जुनून, उद्देश्य और प्रदर्शन उन्हें आगे बढ़ाते हैं।

Read This Also:- सिसोदिया के घर मनी ‘कट्टर ईमानदार होली’, अरविंद केजरीवाल का निशाना