ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर लिखा कि ट्रूडो ने इस्तीफा इसलिये दिया क्योंकि उन्हें एहसास था कि कनाडा अब उन व्यापार घाटों और सब्सिडी को सहन नहीं कर सकता, जिनकी उसे अपनी अर्थव्यवस्था को बनाए रखने के लिए आवश्यकता है।
उन्होंने कहा, "अगर कनाडा का अमेरिका में विलय हो जाता है तो उस पर कोई टैरिफ नहीं लगेगा, कर कम होंगे और वह रूस और चीन जैसे खतरे से सुरक्षित रहेगा, जो हमेशा उसे घेरते रहते हैं।" इस्तीफे के दौरान ट्रूडो ने कहा, "मैं एक फाइटर हूं और मेरे शरीर की हर हड्डी ने हमेशा मुझे लड़ने के लिए कहा है, क्योंकि मुझे कनाडाई लोगों की बहुत परवाह है।" उन्होंने आगे कहा, "यह देश अगले चुनाव में एक वास्तविक विकल्प का हकदार है, और यह मेरे लिए स्पष्ट हो गया है कि अगर मुझे आंतरिक संघर्षों से जूझना पड़ रहा है, तो मैं उस चुनाव में सबसे अच्छा विकल्प नहीं हो सकता।"
लिबरल पार्टी के अंदर गहरे मतभेदों के बाद, ट्रूडो को इस्तीफा देने का निर्णय लेना पड़ा। हालांकि, अगले लीडर का चुनाव होने तक वे कार्यवाहक प्रधानमंत्री बने रहेंगे।
Read This Also:- PM जस्टिन ट्रूडो ने ट्रंप के कनाडा को 51वां राज्य बनाने के प्रस्ताव को नकारा, कहा- ‘सवाल ही नहीं उठता!’
Read This Also:- PM जस्टिन ट्रूडो ने ट्रंप के कनाडा को 51वां राज्य बनाने के प्रस्ताव को नकारा, कहा- ‘सवाल ही नहीं उठता!’





