एलन मस्क की नागरिकता रद्द करने की उठी मांग
एलन मस्क के पास तीन देशों – अमेरिका, कनाडा और दक्षिण अफ्रीका – की नागरिकता है। इसी बीच, कनाडा के NDP सांसद चार्ली एंगस ने संसद में मांग की है कि प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो मस्क की कनाडाई नागरिकता और पासपोर्ट को रद्द करें। इस मांग को मजबूत करने के लिए सांसद एंगस ने ऑनलाइन याचिका शुरू की है, जिसमें कनाडाई सरकार से जल्द से जल्द यह कदम उठाने का आग्रह किया गया है।
ट्रंप प्रशासन पर कनाडा की राजनीति में दखल देने का आरोप
संसदीय ई-याचिका में एलन मस्क पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने ट्रंप प्रशासन के दौरान अपनी संपत्ति और प्रभाव का इस्तेमाल कनाडा के चुनावों को प्रभावित करने में किया। आरोपों के मुताबिक, मस्क ऐसी गतिविधियों में शामिल रहे हैं, जो कनाडा के राष्ट्रीय हितों के खिलाफ हैं।
ऑनलाइन याचिका में यह भी कहा गया है कि “एलन मस्क अब एक विदेशी सरकार के सदस्य बन चुके हैं, जो कनाडा की संप्रभुता को कमजोर करने की कोशिश कर रही है।”
एलन मस्क ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर कनाडाई राजनीति पर कई बार टिप्पणी की है। उन्होंने खुलेआम विपक्षी कंजर्वेटिव पार्टी के नेता पियरे पोलीवरे का समर्थन किया और प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को एक अक्षम नेता बताया। सांसद चार्ली एंगस की याचिका को कनाडाई संसद के नए सत्र में हाउस ऑफ कॉमन्स में पेश किया जाएगा। इस पर हजारों कनाडाई नागरिकों ने हस्ताक्षर किए हैं, जिससे यह साफ होता है कि देश में एलन मस्क के खिलाफ गुस्सा बढ़ रहा है।
Read This Also:- यूक्रेन को दी जा रही मदद पर ट्रंप-मैक्रों के बीच असहमति, वाइट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हुई छिटपुट नोकझोंक
Read This Also:- यूक्रेन को दी जा रही मदद पर ट्रंप-मैक्रों के बीच असहमति, वाइट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हुई छिटपुट नोकझोंक





