Molitics Logo
होम देश में फिर लौट रहा कोरोना का खतरा: महाराष्ट्र-यूपी में नए मामलों में तेजी, 11 की मौत

देश में फिर लौट रहा कोरोना का खतरा: महाराष्ट्र-यूपी में नए मामलों में तेजी, 11 की मौत

कोरोना वायरस के मामले एक बार फिर देश में रफ्तार पकड़ते नजर आ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, बुधवार सुबह तक देश में 1047 सक्रिय |

देश में फिर लौट रहा कोरोना का खतरा: महाराष्ट्र-यूपी में नए मामलों में तेजी, 11 की मौत
फोटो: देश में फिर लौट रहा कोरोना का खतरा: महाराष्ट्र-यूपी में नए मामलों में तेजी, 11 की मौत
कोरोना वायरस के मामले एक बार फिर देश में रफ्तार पकड़ते नजर आ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, बुधवार सुबह तक देश में 1047 सक्रिय मामले दर्ज किए गए हैं। कोविड-19 संक्रमण से अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। बढ़ते मामलों को देखते हुए कई राज्यों ने अस्पतालों को सतर्क करते हुए गाइडलाइंस जारी कर दी हैं।

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के 66 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें से 31 केवल मुंबई से हैं। इसके साथ ही राज्य में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 325 हो गई है। मुंबई में बढ़ते मामलों को देखते हुए जे.जे. अस्पताल में 15 बेड वाला आइसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी अस्पतालों को सतर्क रहने और पर्याप्त तैयारी रखने के निर्देश दिए हैं।

उत्तर प्रदेश में भी कोरोना संक्रमण की गति बढ़ रही है। 26 मई तक जहां 15 सक्रिय मामले थे, अब उनकी संख्या 10 और बढ़कर 25 हो गई है। गाजियाबाद में 14 मरीज संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें एक चार महीने का शिशु भी शामिल है। इनमें से 13 मरीज होम आइसोलेशन में हैं जबकि एक को अस्पताल में भर्ती किया गया है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों को अलर्ट रहने और आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने को कहा है।

राजस्थान में भी कोरोना संक्रमण ने एक बार फिर दस्तक दी है। राज्य में पिछले कुछ दिनों में कुल 7 नए मामले सामने आए हैं। जोधपुर में एक नवजात सहित कई मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमितों को आइसोलेशन में रखकर इलाज किया जा रहा है।