क्या है पूरा मामला?
सितंबर 2023 में एक सम्मेलन के दौरान, द्रमुक (DMK) नेता और तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि सनातन धर्म सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ है और इसे खत्म कर देना चाहिए। इतना ही नहीं, उन्होंने सनातन धर्म की तुलना कोरोना वायरस, मलेरिया और डेंगू से भी कर दी थी, जिससे देशभर में भारी विरोध शुरू हो गया था। स्टालिन के बयान के बाद उनके खिलाफ कई राज्यों में प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई।
महाराष्ट्र, बिहार, जम्मू और कर्नाटक सहित देश के विभिन्न हिस्सों में उनकी टिप्पणी को लेकर कानूनी कार्रवाई की मांग उठी। कई हिन्दू संगठनों और राजनीतिक दलों ने इस बयान की कड़ी आलोचना की थी और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद उदयनिधि स्टालिन ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने की मांग की थी। पहले ही कोर्ट ने उनके खिलाफ किसी बलपूर्वक कार्रवाई पर रोक लगा रखी थी, जिसे अब अंतरिम रूप से आगे बढ़ा दिया गया है।
अदालत ने यह स्पष्ट कर दिया कि नई प्राथमिकी दर्ज करने के लिए पहले न्यायालय की अनुमति लेनी होगी। अब मामले की आगामी सुनवाई में तय होगा कि पहले से दर्ज एफआईआर पर क्या कार्रवाई होगी और क्या स्टालिन के बयान को अपराध की श्रेणी में रखा जा सकता है या नहीं।
Read This Also:- इलाहाबाद हाई कोर्ट का अनोखा फैसला: रेप आरोपी को जमानत, तीन महीने में करनी होगी पीड़िता से शादी
Read This Also:- इलाहाबाद हाई कोर्ट का अनोखा फैसला: रेप आरोपी को जमानत, तीन महीने में करनी होगी पीड़िता से शादी





