Molitics Logo
होम नागपुर में भड़की हिंसा पर संजय राउत का तीखा हमला, बोले- "कौन है इसके पीछे?"

नागपुर में भड़की हिंसा पर संजय राउत का तीखा हमला, बोले- "कौन है इसके पीछे?"

वहां हिंसा फैलाने की हिम्मत आखिर कौन कर सकता है? हिंदुओं को डराने, अपने ही लोगों से उन पर हमला करवाने और फिर उन्हें भड़काकर दंगे में शामिल करने का यह एक |

नागपुर में भड़की हिंसा पर संजय राउत का तीखा हमला, बोले- "कौन है इसके पीछे?"
फोटो: नागपुर में भड़की हिंसा पर संजय राउत का तीखा हमला, बोले- "कौन है इसके पीछे?"
नागपुर हिंसा को लेकर शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत का बयान सामने आया है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा, "नागपुर में हिंसा होने का कोई कारण नहीं था। यह वही शहर है जहां आरएसएस का मुख्यालय है और यह सीएम देवेंद्र फडणवीस का निर्वाचन क्षेत्र भी है। वहां हिंसा फैलाने की हिम्मत आखिर कौन कर सकता है? हिंदुओं को डराने, अपने ही लोगों से उन पर हमला करवाने और फिर उन्हें भड़काकर दंगे में शामिल करने का यह एक नया पैटर्न है।"

महाराष्ट्र के नागपुर में सोमवार की रात सांप्रदायिक हिंसा भड़क उठी, जिससे शहर के कई इलाकों में तनाव का माहौल बन गया। खासतौर पर नागपुर सेंट्रल और पुराने भंडारा रोड के पास हंसपुरी क्षेत्र में उपद्रवियों ने जमकर उत्पात मचाया। हिंसा के दौरान सैकड़ों की भीड़ ने वाहनों को आग के हवाले कर दिया और कई घरों व दुकानों में तोड़फोड़ की। स्थिति को काबू में लाने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा, जिसके बाद कई इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया।  

इस सांप्रदायिक तनाव के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस समेत कई नेताओं ने जनता से शांति बनाए रखने की अपील की। वहीं, नागपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 50 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है और हिंसा में शामिल अन्य उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। पुलिस कमिश्नर डॉ. रविंदर सिंघल ने बताया कि शहर में स्थिति अब नियंत्रण में है और सुरक्षा बलों की तैनाती के साथ शांति बहाल करने के प्रयास जारी हैं।

नागपुर के पुलिस कमिश्नर डॉ. रविंदर सिंघल ने बताया कि फिलहाल हालात नियंत्रण में हैं, लेकिन पुलिस सतर्क बनी हुई है। उन्होंने कहा, "अब तक 50 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है। जिन लोगों ने सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है, उनकी पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस हिंसा में 33 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, लेकिन हमारे जवानों ने बेहतरीन काम किया है। हमने कई इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया है ताकि स्थिति पूरी तरह शांत हो सके।"

Read This Also:- Nagpur Violence: विपक्ष के निशाने पर राज्य मंत्री नितेश राणे, शहर में हिंसा भड़काने का आरोप, इस्तीफ़े की माँग