क्यों भड़के कांग्रेस विधायक?
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा,
"इंदिरा गांधी देश की प्रधानमंत्री रही हैं, उनके लिए इस तरह की भाषा का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।"
इसके बाद कांग्रेस विधायकों ने विरोध जताते हुए विधानसभा की वेल में नारेबाजी शुरू कर दी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा समेत कुछ विधायक विधानसभा अध्यक्ष की टेबल की ओर बढ़ने लगे। संसदीय कार्य मंत्री ने सफाई देते हुए कहा कि,
"‘दादी’ एक सम्मानजनक शब्द है और मंत्री तथ्यों के आधार पर जवाब दे रहे थे।"
हालांकि, हंगामा बढ़ता गया और कांग्रेस के 6 विधायकों को निलंबित कर दिया गया। इसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का नाम भी शामिल है। ये सभी विधायक बजट सत्र की बची हुई अवधि के लिए निलंबित किए गए हैं।
अपने निलंबन के विरोध में कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा में ही रातभर प्रदर्शन किया। वे कंबल, चादर और तकिए लेकर सदन पहुंचे और निलंबन रद्द करने की मांग की। कुछ विधायक भजन-कीर्तन करते भी नजर आए। भजनलाल सरकार में मंत्री अविनाश गहलोत पहले भी अपने बयानों को लेकर विवादों में रहे हैं। इससे पहले भी वे अपनी ही सरकार को "पर्ची से चलने वाली सरकार" करार दे चुके हैं। उनके इस बयान ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं।
Read This Also:- Rajasthan: विधानसभा में बढ़ा गतिरोध, कांग्रेस विधायकों की नारेबाजी, बाहर कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
Read This Also:- Rajasthan: विधानसभा में बढ़ा गतिरोध, कांग्रेस विधायकों की नारेबाजी, बाहर कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन





