'हर संकट में भारत साथ खड़ा रहा'
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत हमेशा श्रीलंका के साथ एक भरोसेमंद मित्र की तरह खड़ा रहा है, चाहे वह 2019 का आतंकी हमला हो, कोविड-19 की वैश्विक महामारी हो या हालिया आर्थिक संकट। भारत ने हर बार मानवीय सहायता और समर्थन देकर यह साबित किया है कि पड़ोसी होने का अर्थ केवल निकटता नहीं, बल्कि साझी संवेदनशीलता और समर्थन भी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की ‘नेबरहुड फर्स्ट’ नीति और 'विजन S.A.G.A.R.' (Security and Growth for All in the Region) में श्रीलंका का अहम स्थान है। उन्होंने बताया कि भारत ने हाल ही में श्रीलंका को दिए गए 100 मिलियन डॉलर के ऋण को अनुदान में परिवर्तित किया है, और ऋण पुनर्गठन के तहत ब्याज दरें भी कम की गई हैं।
भारत और श्रीलंका के साझा बौद्ध धरोहर पर बात करते हुए प्रधानमंत्री ने बताया कि गुजरात के अरावली से प्राप्त भगवान बुद्ध के अवशेष श्रीलंका में श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए भेजे जा रहे हैं।
साथ ही त्रिंकोमाली स्थित थिरुकोनेश्वरम मंदिर, अनुराधापुरा के महाबोधि मंदिर परिसर और नुरेलिया के 'सीता एलिया' मंदिर के निर्माण/जीर्णोद्धार में भी भारत आर्थिक और तकनीकी सहयोग देगा। प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीलंकाई राष्ट्रपति के साथ बैठक में मछुआरों के मुद्दे और भारतीय मूल के तमिल समुदाय की बेहतरी पर भी चर्चा की।
उन्होंने बताया कि श्रीलंका में 10,000 घरों का निर्माण जल्द ही पूरा होगा, और 700 श्रीलंकाई नागरिकों को भारत में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
"भारत मानता है कि हमारी और श्रीलंका की सुरक्षा परस्पर जुड़ी हुई है। हमारी मजबूती एक-दूसरे के सहयोग पर टिकी है।" श्रीलंका सरकार डिजिटल इकोनॉमी को बढ़ावा देने की दिशा में भारत के साथ मिलकर काम कर रही है। श्रीलंकाई राष्ट्रपति ने खुलासा किया कि भारत सरकार ने यूनिक डिजिटल आइडेंटिटी प्रोजेक्ट के लिए 300 करोड़ रुपये का अनुदान दिया है।
श्रीलंकाई राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा,
"बौद्ध धर्म हमें भारत से मिला सबसे अनमोल उपहार है। प्रधानमंत्री मोदी ने संकट के समय हमेशा श्रीलंका का साथ दिया है। आज ऊर्जा, रक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे से जुड़े महत्वपूर्ण समझौतों का आदान-प्रदान हुआ है, जो हमारे रिश्तों को नई ऊंचाई देगा।"
Read This Also:- मुद्रा योजना के लाभार्थी से बोले पीएम मोदी – ‘डरो मत, इनकम टैक्स नहीं पूछेगा कोई’
Read This Also:- मुद्रा योजना के लाभार्थी से बोले पीएम मोदी – ‘डरो मत, इनकम टैक्स नहीं पूछेगा कोई’





