बीजेडी सांसद सस्मित पात्रा का बयान
इस विवाद पर बीजेडी सांसद सस्मित पात्रा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा,
"यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं आईटी संसदीय समिति का सदस्य होने के नाते इस मामले को समिति के समक्ष उठाने जा रहा हूं। जल्द ही अनुदान की मांग पर बैठक होगी और मैं चाहता हूं कि इस तरह की अपमानजनक टिप्पणियों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश बनाए जाएं। खासकर तब, जब युवा पीढ़ी संवेदनशील दिमाग के साथ ऐसे यूट्यूबर्स का अनुसरण करती है।"
AICWA ने की शो को बैन करने की मांग
इस विवाद में अखिल भारतीय सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने भी कड़ा रुख अपनाते हुए शो पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की मांग की है। AICWA ने बयान जारी कर कहा,
"हम YouTube शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' पर की गई आपत्तिजनक और निंदनीय टिप्पणियों की कड़ी निंदा करते हैं। हाल ही के एक एपिसोड में रणवीर इलाहाबादिया ने घिनौने और असभ्य बयान दिए, जो हमारे सामाजिक और पारिवारिक मूल्यों का अपमान है। इस तरह की सामग्री पूरी तरह अस्वीकार्य है और हमारे समाज की नैतिक संरचना को कमजोर करने का काम कर रही है।"
AICWA ने आगे कहा,
"हम ऐसे घृणित कंटेंट का कभी समर्थन नहीं करेंगे। हमारा उद्योग हमेशा से सामाजिक सौहार्द्र को बनाए रखने के पक्ष में खड़ा रहा है और ऐसी किसी भी सामग्री के खिलाफ है जो अनादर को बढ़ावा देती है। हम अभिनेताओं, फिल्म निर्माताओं, निर्देशकों और तकनीशियनों से अपील करते हैं कि वे इस शो के होस्ट समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया के साथ किसी भी तरह का सहयोग तत्काल बंद कर दें। भारतीय फिल्म इंडस्ट्री से इन्हें कोई समर्थन नहीं मिलेगा।"
Read This Also:- महाकुंभ में अव्यवस्था पर सीएम योगी की सख्त कार्रवाई, दो अधिकारियों पर गिरी गाज
Read This Also:- महाकुंभ में अव्यवस्था पर सीएम योगी की सख्त कार्रवाई, दो अधिकारियों पर गिरी गाज





