मुंबई में पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां
यह पहली बार नहीं है जब मुंबई को इस तरह की धमकियों का सामना करना पड़ा है। इससे पहले भी महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को बम धमाके से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। यह धमकी ईमेल के जरिए गोरेगांव और जेजे मार्ग पुलिस स्टेशन सहित कई सरकारी संस्थानों को भेजी गई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया, जिसने पूछताछ के दौरान कथित रूप से ईमेल भेजने की बात स्वीकार की थी।
इस मामले में आईटी एक्ट और सार्वजनिक शरारत से जुड़ी कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
इतना ही नहीं, 20 अगस्त 2022 को भी पाकिस्तान के एक नंबर से मुंबई पुलिस को 26/11 जैसे आतंकी हमले की धमकी दी गई थी, जिससे सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया था। तीन साल पहले भी मुंबई ट्रैफिक पुलिस को व्हाट्सएप पर इसी तरह का धमकी भरा संदेश मिला था, जिसके बाद शहर की सुरक्षा को लेकर एजेंसियां सतर्क हो गई थीं।
सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर
मुंबई पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां लगातार इस तरह की धमकियों को गंभीरता से ले रही हैं और सुरक्षा के स्तर को और मजबूत कर रही हैं। बार-बार मिल रही इन धमकियों के कारण शहर की सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है। पुलिस हर संभावित खतरे को टालने के लिए सतर्कता बरत रही है और साइबर सेल आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर धमकी देने वाले के ठिकाने का पता लगाने में जुटी हुई है।
Read This Also:- Maharashtra: महायुति में सब कुछ ठीक, सीएम फडणवीस ने किया विवादों को खारिज
Read This Also:- Maharashtra: महायुति में सब कुछ ठीक, सीएम फडणवीस ने किया विवादों को खारिज





