ट्रैफिक प्रबंधन को लेकर सीएम योगी के निर्देश
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि महाकुंभ क्षेत्र में 5 लाख से अधिक वाहनों की पार्किंग क्षमता का पूर्ण उपयोग सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, मेला क्षेत्र में बिना अनुमति के किसी भी वाहन की एंट्री न हो।
उन्होंने कहा, "शटल बसों की संख्या आवश्यकता के अनुसार बढ़ाई जाए ताकि यातायात सुचारू बना रहे। सड़कों पर जाम की स्थिति नहीं बननी चाहिए और किसी भी वाहन को सड़क पर खड़ा करने की अनुमति न दी जाए। यातायात का प्रवाह निरंतर बना रहना चाहिए।"
इतिहास का सबसे बड़ा श्रद्धालु समागम
उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) ने महाकुंभ 2025 को "इतिहास के सबसे बड़े श्रद्धालु समागम" की संज्ञा दी। उन्होंने बताया कि अब तक 40 करोड़ से अधिक श्रद्धालु संगम में स्नान कर चुके हैं, और हर दिन लाखों श्रद्धालु प्रयागराज पहुंच रहे हैं।
DGP ने कहा, "प्रयागराज का बुनियादी ढांचा अपनी अधिकतम क्षमता से भी आगे बढ़कर कार्य कर रहा है। इस कारण यातायात में देरी हो सकती है, लेकिन यह किसी प्रशासनिक असफलता का नहीं, बल्कि तीर्थयात्रियों की अभूतपूर्व संख्या का परिणाम है।"
उन्होंने यह भी बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस के जवान से लेकर वरिष्ठ अधिकारी तक, सभी दिन-रात सेवा में जुटे हैं। वे श्रद्धालुओं को मार्गदर्शन देने, सुरक्षा सुनिश्चित करने और शहर को सुव्यवस्थित बनाए रखने में अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं।
Read This Also:- महाकुंभ में अव्यवस्था पर सीएम योगी की सख्त कार्रवाई, दो अधिकारियों पर गिरी गाज
Read This Also:- महाकुंभ में अव्यवस्था पर सीएम योगी की सख्त कार्रवाई, दो अधिकारियों पर गिरी गाज





