सिरसा का AAP पर बड़ा हमला
मनजिंदर सिंह सिरसा ने X (ट्विटर) पर एक वीडियो साझा करते हुए दावा किया कि AAP के नियंत्रण वाली MCD कूड़े के ढेरों में आग लगाकर दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) खराब कर रही है। उन्होंने लिखा,
"बेहद शर्मनाक! जब से भाजपा सरकार ने दिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए ठोस कदम उठाए हैं और AQI में सुधार हुआ है, AAP-शासित MCD ने जानबूझकर कूड़े के ढेरों को जलाकर वायु प्रदूषण फैलाने की साजिश रची है।"
सिरसा ने इस घटना को एक "सुनियोजित राजनीतिक षड्यंत्र" करार देते हुए कहा कि यह केवल भाजपा सरकार को बदनाम करने की चाल है। उन्होंने मांग की कि AAP मेयर सहित जिम्मेदार अधिकारियों पर सार्वजनिक स्वास्थ्य को खतरे में डालने के लिए कानूनी कार्रवाई की जाए।
सिरसा द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में कथित तौर पर दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके में MCD कर्मचारियों को कूड़े में आग लगाते हुए दिखाया गया है। उन्होंने कहा कि यह घटना सिर्फ एक इलाके तक सीमित नहीं है, बल्कि ऐसी कई घटनाओं की सूचना उन्हें लगातार मिल रही है।
प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए दिल्ली सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं।
1 अप्रैल से 15 साल पुरानी गाड़ियों को पेट्रोल नहीं मिलेगा।
इस फैसले की घोषणा मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने फरवरी में की थी।
15 साल पुराने वाहनों की पहचान की जाएगी और इन्हें चलने से रोकने के लिए सख्त नियम लागू किए जाएंगे।
दिल्ली सरकार विश्वविद्यालय के छात्रों को वृक्षारोपण अभियान से जोड़कर प्रदूषण कम करने की रणनीति बना रही है।
Read This Also:- 'किसानों पर कार्रवाई के लिए भाजपा-आप जिम्मेदार' – कांग्रेस ने साधा निशाना
Read This Also:- 'किसानों पर कार्रवाई के लिए भाजपा-आप जिम्मेदार' – कांग्रेस ने साधा निशाना





