Molitics Logo
होम ‘अमानवीयता की हद पार’, अमेरिका से लौटाए गए भारतीयों के मामले पर भड़कीं उमा भारती

‘अमानवीयता की हद पार’, अमेरिका से लौटाए गए भारतीयों के मामले पर भड़कीं उमा भारती

उन्होंने लिखा, "अमेरिका से अवैध प्रवासी भारतीयों को जिस तरह हथकड़ी और बेड़ियों में जकड़कर वापस भेजा गया, वह बेहद शर्मनाक और अमानवीय है। यह क्रूरता अमेरिका की |

‘अमानवीयता की हद पार’, अमेरिका से लौटाए गए भारतीयों के मामले पर भड़कीं उमा भारती
फोटो: America, Uma Bharti
हाल ही में अमेरिका से भारत लौटाए गए प्रवासी भारतीयों को जिस तरह हथकड़ी और बेड़ियों में जकड़कर लाया गया, उस पर विपक्षी दलों के साथ-साथ अब बीजेपी की फायरब्रांड नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने भी नाराजगी जताई है। उन्होंने इसे अमानवीय और शर्मनाक करार देते हुए अमेरिकी प्रशासन की कड़ी आलोचना की।

उमा भारती बोलीं – मानवता के लिए कलंक


उमा भारती ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए इस घटना को मानवता के लिए कलंक बताया। उन्होंने लिखा, "अमेरिका से अवैध प्रवासी भारतीयों को जिस तरह हथकड़ी और बेड़ियों में जकड़कर वापस भेजा गया, वह बेहद शर्मनाक और अमानवीय है। यह क्रूरता अमेरिका की रेड इंडियन और अफ्रीकी मूल के लोगों के खिलाफ अपनाई गई हिंसक नीतियों की याद दिलाती है। जब इन लोगों को हवाई जहाज से ही भेजा जा रहा था, तो हथकड़ी और बेड़ियों की जरूरत क्यों पड़ी?" उन्होंने आगे कहा कि किसी देश में अवैध रूप से प्रवेश करना अपराध हो सकता है, लेकिन इस तरह का अमानवीय व्यवहार "इस भूमंडल पर महापाप" है।

अमेरिका से लौट रहे हैं भारतीयों के जत्थे


अमेरिका से डिपोर्ट किए गए भारतीयों का दूसरा जत्था शनिवार रात अमृतसर पहुंचने वाला है। इस विमान में 119 भारतीयों को अमेरिका से वापस भेजा गया है। सूत्रों के मुताबिक, 16 फरवरी को तीसरा विमान भी आ सकता है, जिसमें 157 और भारतीय लौटाए जाएंगे। इससे पहले 5 फरवरी को पहला विमान 104 भारतीयों को लेकर अमृतसर पहुंचा था।  

अमेरिका द्वारा अवैध प्रवासियों को इस तरह वापस भेजने पर विपक्षी दल पहले से ही सवाल उठा रहे थे, लेकिन अब बीजेपी की वरिष्ठ नेता उमा भारती के कड़े बयान ने इस मुद्दे को और गर्मा दिया है। यह देखना दिलचस्प होगा कि भारत सरकार इस पूरे मामले पर अमेरिका से क्या प्रतिक्रिया मांगती है।

Read This Also:- अमेरिका से डिपोर्ट किए गए भारतीयों पर दीपेंद्र हुड्डा की कड़ी प्रतिक्रिया, कहा- 'रात के अंधेरे में बेड़ियों से बांधकर भेजा गया'