व्हाइट हाउस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने Associated Press को बताया कि मस्क का कार्यकाल औपचारिक रूप से 30 मई को समाप्त होना था, और मस्क का निर्णय स्वैच्छिक है। हालांकि प्रशासन का कहना है कि DOGE विभाग के माध्यम से सरकारी सुधार की दिशा में प्रयास जारी रहेंगे। इस्तीफे से एक दिन पहले ही मस्क ने ट्रंप प्रशासन के एक प्रमुख विधेयक की आलोचना की थी, जिसे ट्रंप ने “Big Beautiful Bill” करार दिया था।
मस्क ने इसे वित्तीय घाटा बढ़ाने वाला और DOGE विभाग के उद्देश्यों के प्रतिकूल बताया था।
ट्रंप ने मस्क की आलोचना को सार्वजनिक रूप से तवज्जो नहीं दी, लेकिन यह स्पष्ट संकेत था कि दोनों के बीच संबंधों में तनाव आ चुका है। बाद में मस्क ने कहा कि वे मई के अंत तक DOGE और व्हाइट हाउस से अलग होकर टेस्ला और अन्य निजी परियोजनाओं पर ध्यान केंद्रित करेंगे।
एलन मस्क की अगुआई में DOGE विभाग ने कई आक्रामक कदम उठाए। हज़ारों कर्मचारियों को सरकारी पे-रोल से हटाया गया, कई विभागों का विलय या समापन किया गया, सरकारी खर्चों में भारी कटौती की गई और 80+ घंटे की कार्यसंस्कृति पर ज़ोर दिया गया
इन फैसलों की वजह से मस्क का कई वरिष्ठ अधिकारियों से टकराव हुआ। अप्रैल में उन्होंने साफ कहा था कि वे अपने उद्देश्य को पूरी तरह हासिल नहीं कर पाए और प्रशासन में समन्वय की कमी से वे निराश हैं।
अप्रैल में मस्क ने राष्ट्रपति ट्रंप के वरिष्ठ व्यापार सलाहकार पीटर नवारो को “बेवकूफ” कहा था। नवारो ट्रंप की reciprocal tariffs नीति के प्रमुख रणनीतिकार माने जाते हैं। हालांकि नवारो या व्हाइट हाउस ने इस बयान पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। एलन मस्क ने 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप का समर्थन किया था और आर्थिक रूप से भी उनके अभियान की मदद की। चुनाव जीतने के बाद ट्रंप ने मस्क को “एक सितारा” बताया था। लेकिन प्रशासन में शामिल होने के बाद से दोनों के संबंधों में दरार आती चली गई।
Read This Also:- ट्रंप की टैरिफ नीति पर कोर्ट की तलवार, ‘Liberation Day’ आदेश रद्द





