प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए दुआ करते हुए इस नमाजी ने कहा, "हमने ईद के दिन दुआ की है कि अल्लाह ताला हमारे देश को और अधिक तरक्की दे, हमारी सदियों पुरानी गंगा-जमुनी तहजीब को हमेशा बरकरार रखे। हम प्रधानमंत्री मोदी के लिए भी दुआ करते हैं, ताकि उन्हें लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य का आशीर्वाद मिले।"
प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दिए गए 'सौगात-ए-मोदी' पर इस शख्स ने कहा, "यह प्रधानमंत्री का एक बहुत अच्छा कदम है। इस सौगात की वजह से गरीब और जरूरतमंद मुसलमानों को ईद के त्योहार पर राहत मिली है, और हम चाहते हैं कि अगले ईद-उल-अजहा में भी ऐसी ही सौगात मिले। मुस्लिम समुदाय इसे बहुत सराहता है और इस कदम को सही दिशा में उठाया गया कदम मानता है।
इससे उन मुसलमानों को भी फायदा होगा जो मुश्किल हालात का सामना कर रहे थे, और अब वे अच्छे से ईद मना सकेंगे। हम प्रधानमंत्री मोदी का इस कार्य के लिए धन्यवाद करते हैं।"
काली पट्टी बांधने के विरोध पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा, "मैं समझता हूं कि यह ईद के मौके पर नहीं किया जाना चाहिए था। यदि ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड को किसी मुद्दे पर विरोध करना था तो उन्हें दूसरे तरीकों से इसका विरोध करना चाहिए था। लेकिन ईद के इस खुशी भरे मौके पर जब हम केवल आपस में मिलकर खुशियां मनाने आए हैं, तो काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करना उचित नहीं है। इससे समाज में एक गलत संदेश जाएगा।"
Read This Also:- संजय राउत ने PM मोदी पर तंज कसा, कहा - खुद बनाया 75 साल का नियम, अब उसका पालन करना होगा
Read This Also:- संजय राउत ने PM मोदी पर तंज कसा, कहा - खुद बनाया 75 साल का नियम, अब उसका पालन करना होगा





