"क्या भाजपा हमें बताएगी कैसे जिएं?"
महुआ मोइत्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा,
"आप देख सकते हैं कि कैसे भाजपा के गुंडे दिनदहाड़े दुकानदारों को धमका रहे हैं और कह रहे हैं कि वे सीआर पार्क में दुकान नहीं खोल सकते। क्या भाजपा तय करेगी कि हम क्या खाएंगे? कहां दुकान लगाएंगे? क्या हमें दिन में तीन बार 'जय श्रीराम' कहना होगा?"
उन्होंने भाजपा पर हिंदू-मुस्लिम और संविधान विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा,
"हमने हमेशा कहा है कि भाजपा हिंदुओं के लिए नहीं है। वे उन्हीं हिंदू दुकानदारों को धमका रहे हैं जिनका वे प्रतिनिधित्व करने का दावा करते हैं।"
मोइत्रा ने दावा किया कि जिस मंदिर के पास मछली बाजार हटाने की बात हो रही है, उसका निर्माण और देखरेख इन्हीं विक्रेताओं ने की है। "60 साल में ऐसी घटना पहले कभी नहीं हुई," उन्होंने जोड़ा।
भाजपा का पलटवार: "वीडियो झूठा और राजनीति प्रेरित"
भाजपा ने मोइत्रा के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए वीडियो को "झूठा और राजनीति से प्रेरित" बताया। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि सीआर पार्क के मछली बाजार पूरी तरह वैध हैं और दुकानदार धार्मिक स्थलों की मर्यादा का हमेशा सम्मान करते हैं।
"मछली व्यापारियों ने हमेशा मंदिरों की पवित्रता बनाए रखी है और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाई है," उन्होंने कहा। साथ ही उन्होंने यह भी जोड़ा कि सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की किसी भी कोशिश की कड़ी निंदा की जाएगी।
भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने भी एक वीडियो साझा किया, जिसमें स्थानीय निवासी और एक मंदिर के पुजारी किसी भी धमकी या विवाद से इनकार करते नजर आ रहे हैं। मालवीय ने आरोप लगाया कि यह पूरा मामला "राजनीतिक स्टंट" है और इसका उद्देश्य सिर्फ लोगों को भड़काना और ध्यान भटकाना है।
Read This Also:- संभल की जामा मस्जिद अब वक्फ की नहीं? ओवैसी बोले- मेरी चेतावनी को नजरअंदाज किया गया
Read This Also:- संभल की जामा मस्जिद अब वक्फ की नहीं? ओवैसी बोले- मेरी चेतावनी को नजरअंदाज किया गया





