Molitics Logo
होम महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को जान से मारने की धमकी, पुलिस अलर्ट पर

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को जान से मारने की धमकी, पुलिस अलर्ट पर

यह धमकी न केवल गोरेगांव पुलिस स्टेशन बल्कि मंत्रालय और जेजे मार्ग पुलिस स्टेशन को भी भेजी गई है। ऐसे में पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए धमकी देने वाले |

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को जान से मारने की धमकी, पुलिस अलर्ट पर
फोटो: CM, Eknath Shinde,
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को जान से मारने की धमकी भरा ईमेल मिला है, जिससे राज्य की सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। यह धमकी न केवल गोरेगांव पुलिस स्टेशन बल्कि मंत्रालय और जेजे मार्ग पुलिस स्टेशन को भी भेजी गई है। ऐसे में पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए धमकी देने वाले अज्ञात शख्स की तलाश में जुट गई है।

तीन जगहों पर भेजा गया धमकी भरा ईमेल


पुलिस के अनुसार, धमकी भरे ईमेल गोरेगांव पुलिस, मंत्रालय और जेजे मार्ग पुलिस स्टेशन को प्राप्त हुए हैं। इनमें न केवल एकनाथ शिंदे की हत्या की धमकी दी गई है, बल्कि गोरेगांव पुलिस स्टेशन और मंत्रालय को बम से उड़ाने की भी बात कही गई है। शिंदे इस समय दिल्ली में हैं, जहां वे दिल्ली की नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पहुंचे हैं। वे आज शाम मुंबई लौटने वाले हैं, जिसे देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। 

प्राथमिक जांच में पुलिस को यह धमकी हॉक्स मेल (फर्जी धमकी) प्रतीत हो रही है, लेकिन इसे हल्के में नहीं लिया जा रहा है। महाराष्ट्र पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और ईमेल भेजने वाले की तकनीकी जांच की जा रही है।

दिल्ली में मौजूद महाराष्ट्र के शीर्ष नेता


दिल्ली में एकनाथ शिंदे के अलावा अजित पवार और देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद हैं। तीनों नेता शपथ ग्रहण समारोह में एक मंच पर नजर आए। वहीं, एकनाथ शिंदे के मुंबई लौटने से पहले सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है ताकि किसी भी संभावित खतरे से निपटा जा सके। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों में राजनीतिक नेताओं को धमकी भरे कॉल और ईमेल मिलने की घटनाएं बढ़ी हैं। हाल ही में कई हाई-प्रोफाइल नेताओं को धमकी देने के मामले सामने आए हैं, जिससे राज्य की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

Read This Also:- Maharashtra: मंत्रियों पर लगे आरोपों से महायुति में घमासान, अजित पवार पर दबाव बढ़ा