क्या हुआ था उस रात?
30 जनवरी की रात युवती भागवत कथा सुनने गई थी। परिजनों के अनुसार, वह हर दिन कथा से समय पर लौट आती थी, लेकिन उस रात करीब 11 बजे तक घर नहीं पहुंची। परिवार ने तत्काल उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी।
शनिवार सुबह जब ग्रामीणों ने नाले के पास शव देखा, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। शव देखकर अंदाजा लगाया गया कि मृतका के साथ अत्यंत क्रूरता बरती गई थी। उसके हाथ-पैर तोड़े गए थे, आंखें फोड़ दी गई थीं, और चेहरे पर गहरे जख्म थे। शव के पास ही खून से सने कपड़े पड़े थे, जो इस दर्दनाक घटना की गवाही दे रहे थे।
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटनास्थल से अहम सबूत जुटाए हैं। एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। क्षेत्राधिकारी आशुतोष तिवारी ने कहा कि मामले की जांच हर पहलू से की जा रही है। मृतका के परिजन गहरे सदमे में हैं। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी ने कभी किसी से दुश्मनी नहीं की थी और किसी पर संदेह नहीं जताया है। इस घटना ने परिवार को तोड़कर रख दिया है। गांव के लोग भी गुस्से और डर में हैं।
महिला सुरक्षा पर फिर सवाल
इस घटना ने महिला सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। गांववालों और सामाजिक संगठनों ने घटना की निंदा करते हुए दोषियों को जल्द से जल्द सजा देने की मांग की है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि दोषियों को जल्द पकड़ा जाएगा और सख्त से सख्त सजा दी जाएगी। फॉरेंसिक जांच के नतीजों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
Read This Also:- सपा की जनसभा में छलका अयोध्या से सांसद अवधेश प्रसाद का दर्द, ,दलित बेटी की हत्या पर रोते हुए निकाला अपना दर्द
Read This Also:- सपा की जनसभा में छलका अयोध्या से सांसद अवधेश प्रसाद का दर्द, ,दलित बेटी की हत्या पर रोते हुए निकाला अपना दर्द





