Molitics Logo
होम हरियाणा में बीजेपी नेता की दिनदहाड़े हत्या, जमीनी विवाद निकला कारण

हरियाणा में बीजेपी नेता की दिनदहाड़े हत्या, जमीनी विवाद निकला कारण

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और फोरेंसिक टीम FSL ने साक्ष्य एकत्रित किए हैं। शव को कब्जे में लेकर |

हरियाणा में बीजेपी नेता की दिनदहाड़े हत्या, जमीनी विवाद निकला कारण
फोटो: हरियाणा में बीजेपी नेता की दिनदहाड़े हत्या, जमीनी विवाद निकला कारण
हरियाणा के सोनीपत में बीजेपी नेता सुरेंद्र जवाहरा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और फोरेंसिक टीम (FSL) ने साक्ष्य एकत्रित किए हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खानपुर मेडिकल भेजा गया है।

शुक्रवार, 14 मार्च को होली के दिन यह दर्दनाक घटना घटी। बीजेपी के मुंडलाना मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र जवाहरा पर उनके पड़ोसी ने हमला किया। जानकारी के मुताबिक, रात करीब 9 बजे जब सुरेंद्र अपने घर पहुंचे, तभी पड़ोसी ने पिस्टल से उन पर फायरिंग कर दी। जान बचाने के लिए वह पास की एक दुकान में घुस गए, लेकिन आरोपी ने लगातार तीन गोलियां चला दीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

जमीनी विवाद बना हत्या की वजह


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपियों में शामिल मन्नू अपनी बुआ की जमीन को लेकर नाराज था, जिसे सुरेंद्र ने खरीदा था। इसी विवाद के चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है। सुरेंद्र जवाहरा पहले इनेलो पार्टी में थे और बाद में बीजेपी में शामिल हो गए थे। जनवरी 2021 में उन्हें भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया था। उनकी हत्या के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीमें गठित की हैं।

घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि हमलावर दुकान में घुसे और गोलियां बरसाईं। पुलिस अब इस फुटेज के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है। सुरेंद्र की हत्या के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Read This Also:- हरियाणा के CM नायब सैनी का पहला बजट: डिपार्टमेंट ऑफ फ्यूचर से लेकर गो-अभयारण्य तक, कई बड़े ऐलान