Molitics Logo
होम Bihar: "JDU MLC खालिद अनवर ने औरंगजेब को बताया अच्छा शासक, BJP ने जताई आपत्ति"

Bihar: "JDU MLC खालिद अनवर ने औरंगजेब को बताया अच्छा शासक, BJP ने जताई आपत्ति"

जेडीयू के एमएलसी खालिद अनवर के बयान ने विवाद को हवा दे दी, जिसमें उन्होंने कहा कि औरंगजेब एक अच्छा बादशाह था, उसने मंदिर नहीं तोड़े थे। बिहार सरकार में |

Bihar: "JDU MLC खालिद अनवर ने औरंगजेब को बताया अच्छा शासक, BJP ने जताई आपत्ति"
फोटो: BJP expressed objection
बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले औरंगजेब विवाद ने राजनीतिक हलचल तेज कर दी है। ‘औरंगजेब अच्छा शासक था या जालिम?’—इस सवाल ने एनडीए के दो सहयोगियों, जेडीयू और बीजेपी, के बीच तनाव पैदा कर दिया है। जेडीयू के एमएलसी खालिद अनवर के बयान ने विवाद को हवा दे दी, जिसमें उन्होंने कहा कि औरंगजेब एक अच्छा बादशाह था, उसने मंदिर नहीं तोड़े थे। बिहार सरकार में मंत्री और बीजेपी नेता नीरज बबलू ने खालिद अनवर के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "देश जानता है कि औरंगजेब एक लुटेरा था। उसकी तारीफ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। ऐसे लोगों को इतिहास पढ़ना चाहिए।" बीजेपी के इस कड़े रुख से यह विवाद और गहरा गया है।

गौरतलब है कि हाल ही में रिलीज हुई हिंदी फिल्म ‘छावा’ के बाद औरंगजेब का किरदार देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। इसी बहस के बीच बिहार में भी सियासी घमासान छिड़ गया। सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के एमएलसी खालिद अनवर ने अपने बयान में औरंगजेब को 'अच्छा शासक' करार दिया और कहा कि एक लॉबी उन्हें गलत तरीके से ‘जालिम’ साबित करने की कोशिश कर रही है। 

उन्होंने सपा नेता अबू आजमी के बयान का समर्थन करते हुए कहा, “यह एक ऐतिहासिक और शैक्षणिक बहस है, जिस पर चर्चा होनी चाहिए। लेकिन इसे राजनीति में घसीटने की जरूरत नहीं है। कई बड़े इतिहासकारों ने भी औरंगजेब को एक अच्छा शासक बताया है।" जेडीयू नेता के इस बयान पर बीजेपी ने जोरदार हमला बोला। मंत्री नीरज बबलू ने कहा, "जो लोग औरंगजेब की तारीफ कर रहे हैं, उन्हें इतिहास का अध्ययन करना चाहिए। ऐसे लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए।"

इस विवाद के बीच सवाल उठ रहे हैं कि क्या यह महज एक ऐतिहासिक चर्चा है या चुनावी रणनीति का हिस्सा? बिहार में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, और ऐसे में धार्मिक व ऐतिहासिक मुद्दों पर बयानबाजी चुनावी राजनीति को प्रभावित कर सकती है।