मुजफ्फरपुर जिले की साहेबगंज विधानसभा सीट से BJP विधायक राजू सिंह और सीतामढ़ी जिले की रीगा विधानसभा से मोतिलाल प्रसाद ने भी मंत्री पद की शपथ ली।
अमनौर विधानसभा सीट से BJP विधायक कृष्ण कुमार उर्फ मंटू ने मंत्री पद की शपथ ली। सिकटी विधानसभा सीट से BJP विधायक विजय मंडल ने शपथ ली।
इस शपथ ग्रहण समारोह का संचालन बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने किया। इस बार के विस्तार में NDA को सबसे ज्यादा सीटें देने वाले मिथिलांचल क्षेत्र के 4 विधायकों को मंत्री बनाया गया है, जिससे क्षेत्रीय संतुलन साधने की कोशिश की गई है।
आज ही दिलीप जायसवाल ने दिया था इस्तीफ़ा
शपथ ग्रहण से पहले बीजेपी के सातों विधायक, जिनमें सुनील कुमार, मोतीलाल प्रसाद, विजय मंडल और संजय सरावगी शामिल हैं, पार्टी कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल से मुलाकात की और मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा की।
इससे पहले, अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ शपथ लेने वाले विधायकों की सूची लेकर राजभवन पहुंचे। उन्होंने यह सूची राज्यपाल के प्रधान सचिव को सौंपी, जिसके बाद औपचारिक प्रक्रिया शुरू की गई।
बुधवार सुबह करीब 10 बजे, प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सौंप दिया, जिससे बिहार की राजनीति में नए समीकरण बनने के संकेत मिले।





