Molitics Logo
होम प्रवर्तन निदेशालय का बड़ा एक्शन, करोड़ों की संपत्तियां जब्त, घोटालेबाजों पर कसेगा शिकंजा

प्रवर्तन निदेशालय का बड़ा एक्शन, करोड़ों की संपत्तियां जब्त, घोटालेबाजों पर कसेगा शिकंजा

ये संपत्तियां उत्तर प्रदेश के झांसी और मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित हैं, जिनमें जमीन और इमारतें शामिल हैं। ईडी ने इस कार्रवाई को धन शोधन निवारण |

प्रवर्तन निदेशालय का बड़ा एक्शन, करोड़ों की संपत्तियां जब्त, घोटालेबाजों पर कसेगा शिकंजा
फोटो: Enforcement Directorate, ED,
उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए लोनी अर्बन मल्टी-स्टेट क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट को-ऑपरेटिव सोसायटी घोटाले में 12 अचल संपत्तियों को अटैच कर लिया है। ये संपत्तियां उत्तर प्रदेश के झांसी और मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित हैं, जिनमें जमीन और इमारतें शामिल हैं। ईडी ने इस कार्रवाई को धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत अंजाम दिया है।

घोटाले से खरीदी गईं संपत्तियां जब्त


ईडी की जांच में पाया गया कि भास्कर इन्फ्राकॉन और कैसल हाइट्स नामक कंपनियों ने इस घोटाले से जुड़े पैसों का इस्तेमाल संपत्तियां खरीदने में किया था। इस घोटाले में लोनी अर्बन मल्टी-स्टेट क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट कोऑपरेटिव सोसायटी ने निवेशकों को ब्याज का लालच देकर करोड़ों रुपये जमा करवा लिए, लेकिन बाद में पैसे लौटाने में आनाकानी शुरू कर दी।

निवेशकों द्वारा लगातार शिकायतें दर्ज कराने के बाद ईडी ने मामले की जांच शुरू की, जिसमें करोड़ों रुपये के हेरफेर का खुलासा हुआ। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि ठगी से अर्जित धन का उपयोग झांसी और भोपाल में संपत्तियां खरीदने में किया गया। अब ईडी इन संपत्तियों को जब्त करने के साथ-साथ मामले में संलिप्त लोगों की गिरफ्तारी की तैयारी कर रही है।

ईडी ने इस मामले को लेकर निवेशकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। इससे पहले भी सहारा इंडिया, पर्ल ग्रुप और आदर्श क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटी जैसे बड़े घोटालों में लाखों निवेशकों की पूंजी डूब चुकी है। ईडी ने जनता से अपील की है कि किसी भी कंपनी में निवेश करने से पहले उसकी कानूनी स्थिति की जांच करें और किसी भी संदिग्ध या अवैध निवेश योजना की सूचना तुरंत पुलिस या प्रवर्तन निदेशालय (ED) को दें।

Read This Also:- 'यह बजट नहीं, बड़ा ढोल है'—अखिलेश यादव का यूपी सरकार पर वार