खड़गे ने बीजेपी पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा,
"यदि भाजपा इस घटना के लिए गृह मंत्री, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का इस्तीफा मांगती है, तो फिर उसी मानक से पहलगाम हमले पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश नीति की विफलताओं पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी इस्तीफा मांगा जाना चाहिए। कानून और जवाबदेही सबके लिए समान होनी चाहिए।"
मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त बी. दयानंद और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उनकी जगह वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सीमांत कुमार सिंह को नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है।
इसके साथ ही, उन्होंने इस पूरे मामले की जांच कर्नाटक हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश माइकल कुन्हा की अध्यक्षता में एक सदस्यीय न्यायिक आयोग को सौंप दी है।
मुख्यमंत्री ने आयोजन से जुड़े सभी पक्षों रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB), डीएनए इवेंट मैनेजर्स और कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इन संगठनों के प्रमुख प्रतिनिधियों की गिरफ्तारी के आदेश जारी कर दिए गए हैं।





