यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो साझा करते हुए लिखा, "प्रयागराज में हर तरफ जाम की स्थिति है। न खाद्यान्न मिल रहा है, न सब्जियां, न मसाले, न दवाइयां और न ही पेट्रोल-डीजल। इसके चलते करोड़ों श्रद्धालु भूखे-प्यासे, थके-हारे सड़कों पर फंसे हुए हैं, और उनकी हालत हर घंटे बिगड़ती जा रही है। यह बेहद गंभीर स्थिति है।"
उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब किसी राज्य में संवैधानिक व्यवस्था विफल हो जाती है, तो वहां प्रशासन की कमान किसी योग्य व्यक्ति को सौंपी जाती है। उसी तर्ज पर महाकुंभ की अव्यवस्थाओं को देखते हुए किसी सक्षम व्यक्ति को इसकी जिम्मेदारी दी जानी चाहिए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, "अयोग्य लोग सिर्फ झूठा प्रचार कर सकते हैं, लेकिन वास्तविक व्यवस्थाएं नहीं संभाल सकते।"
श्रृंग्वेरपुर से मलाक हरहर तक 23 किलोमीटर के सफर में चार घंटे
लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर श्रृंग्वेरपुर धाम से मलाक हरहर तक 23 किलोमीटर का सफर तय करने में श्रद्धालुओं को चार घंटे से अधिक समय लगा। इस हाईवे के अलावा कानपुर से कोखराज हंडिया बाईपास की ओर आने वाले वाहनों की भारी भीड़ नो इंट्री प्वाइंट पर जमा हो गई, जिससे हालात और अधिक गंभीर हो गए। यातायात बाधित होने का असर प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर भी देखने को मिला, जहां करछना के पास वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, गुजरात और महाराष्ट्र जैसे राज्यों से आने वाले वाहनों को जबरन करछना की ओर डायवर्ट करने से स्थिति और बिगड़ गई।
Read This ALSO:- Mahakumbh 2025: माघ पूर्णिमा से पहले कुंभ क्षेत्र में गाड़ियों की नो-एंट्री, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश
Read This ALSO:- Mahakumbh 2025: माघ पूर्णिमा से पहले कुंभ क्षेत्र में गाड़ियों की नो-एंट्री, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश





