Molitics Logo
होम दिल्ली में मिली करारी हार के बाद सांसद बनने की तैयारी में केजरीवाल, सांसद को उतारा विधानसभा उपचुनाव में

दिल्ली में मिली करारी हार के बाद सांसद बनने की तैयारी में केजरीवाल, सांसद को उतारा विधानसभा उपचुनाव में

आम आदमी पार्टी AAP ने पंजाब के लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को इस |

दिल्ली में मिली करारी हार के बाद सांसद बनने की तैयारी में केजरीवाल, सांसद को उतारा विधानसभा उपचुनाव में
फोटो: Delhi, Kejriwal
आम आदमी पार्टी (AAP) ने पंजाब के लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को इस उपचुनाव में प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतारने का निर्णय लिया है। इस चुनाव के दौरान पंजाब से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के राज्यसभा जाने को लेकर भी अटकलें तेज हो गई हैं। हालांकि, इस पर न तो आप पार्टी और न ही अरविंद केजरीवाल की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने आया है। इन चुनावों के बाद पंजाब सरकार में मंत्रियों के बीच फेरबदल होने की संभावना भी जताई जा रही है।

 लुधियाना पश्चिम सीट, जो पहले गुरप्रीत बस्सी गोगी के पास थी, उनके 10 जनवरी को निधन के बाद खाली हुई थी। इस सीट पर अब संजीव अरोड़ा को उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी ने अरोड़ा को उपचुनाव के लिए उतारा है, वहीं अरविंद केजरीवाल के राज्यसभा जाने की अटकलों पर कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने कहा, "यह 100 फीसदी संभव है। पहले केजरीवाल गुरप्रीत की सीट से राज्यसभा जाना चाहते थे, लेकिन उन्हें लगा कि पंजाब में इसे लेकर बड़ी प्रतिक्रिया हो सकती है क्योंकि पंजाबी बाहरी लोगों को स्वीकार नहीं करते। इस वजह से उन्होंने अपना कदम वापस लिया। अब अरोड़ा के बारे में आई जानकारी में बहुत हद तक सचाई हो सकती है।"

 ट्रिब्यून इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, आम आदमी पार्टी ने 61 वर्षीय संजीव अरोड़ा को उपचुनाव में उम्मीदवार के तौर पर चुना है। खबर यह भी है कि केजरीवाल ने दिल्ली में अरोड़ा से मुलाकात की थी और उन्हें उपचुनाव लड़ने के लिए प्रेरित किया। साथ ही, उन्हें राज्य सरकार में एक अहम पद देने का आश्वासन भी दिया गया है। इस फैसले के बाद यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि उपचुनाव के बाद पंजाब सरकार में कुछ मंत्री बदल सकते हैं। पंजाब में हुए दिल्ली विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी की हार के बाद से पंजाब सरकार में फेरबदल की चर्चा जोरों पर है। अब उपचुनाव के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई वाली सरकार में संभावित बदलाव हो सकते हैं। एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब से आम आदमी पार्टी के छह राज्यसभा सांसदों ने भी केजरीवाल को अपनी सीट की पेशकश की है। सूत्रों का कहना है कि पार्टी अरोड़ा की जगह केजरीवाल को राज्यसभा भेजने की योजना पर विचार कर रही है। 

दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार के बाद, दिल्ली और पंजाब सरकार के बीच हुई बैठक में भी इस तरह की अटकलें सामने आई थीं। इसके बावजूद, आधिकारिक तौर पर इस मामले पर कोई स्पष्ट बयान नहीं आया है, लेकिन पार्टी और नेताओं के बीच चल रही चर्चा से यह साबित होता है कि इस दिशा में कुछ कदम उठाए जा सकते हैं।

Read This Also:- उचित प्रक्रिया का पालन किए बिना अंतरराज्यीय गिरफ्तारियां नहीं की जा सकतीं- दिल्ली HC