Molitics Logo
होम राष्ट्रीय मुंबई की पहली ‘म्यूजिकल’ रोड विवादों में, 650 से अधिक परिवारों ने शिकायत दर्ज कराई
राष्ट्रीय

मुंबई की पहली ‘म्यूजिकल’ रोड विवादों में, 650 से अधिक परिवारों ने शिकायत दर्ज कराई

मुंबई म्यूजिकल रोड विवाद उस समय और बढ़ गया जब उद्घाटन के लगभग एक महीने बाद स्थानीय निवासियों ने सड़क से निकलने वाली आवाज़ को लेकर अपनी परेशानियां सामने रखीं।

मुंबई की पहली ‘म्यूजिकल’ रोड विवादों में, 650 से अधिक परिवारों ने शिकायत दर्ज कराई
फोटो: ,Mumbai Musical Road controversy, Mumbai musical road, AR Rahman Jai Ho
मुंबई में हाल ही में देश की पहली ‘म्यूजिकल’ रोड का उद्घाटन हुआ था, लेकिन अब यह सड़क विवादों में घिर गई है। मुंबई म्यूजिकल रोड विवाद उस समय और बढ़ गया जब उद्घाटन के लगभग एक महीने बाद स्थानीय निवासियों ने सड़क से निकलने वाली आवाज़ को लेकर अपनी परेशानियां सामने रखीं। खासकर पास के आवासीय इलाकों में रहने वाले 650 से अधिक परिवारों ने इसकी शिकायत बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) से दर्ज कराई है।

सुबह 6 बजे से आधी रात तक तेज आवाज 

पॉश ब्रीच कैंडी इलाके के लोगों का कहना है कि सड़क पर बजने वाला संगीत सुबह करीब 6 बजे से रात के आधे तक लगातार तेज आवाज में सुनाई देता है। मुंबई म्यूजिकल रोड विवाद के बीच इस ‘मेलोडी रोड’ की धुनें उनकी दिनचर्या और जीवनशैली को प्रभावित कर रही हैं। स्थानीय लोगों ने कहा कि सड़क से निकलने वाला संगीत किसी सार्वजनिक आवश्यकता को पूरा नहीं कर रहा, बल्कि शहर के शांतिपूर्ण और रहने योग्य वातावरण में बाधा डाल रहा है।

एआर रहमान के गीत ‘जय हो’ बज रहे हैं

निवासियों ने नगर आयुक्त भूषण गगरानी को पत्र लिखकर शिकायत की है कि सड़क पर वाहन चलाते समय एआर रहमान के गीत ‘जय हो’ की धुन सुबह से आधी रात तक बजती रहती है। सड़क का उत्तरी हिस्सा घनी आबादी वाले रिहायशी क्षेत्रों से होकर गुजरता है। रात में आवाज और भी तेज हो जाती है, जिससे लोग घर के अंदर भी शांति महसूस नहीं कर पाते। खिड़कियाँ बंद करने के बावजूद ध्वनि घर के अंदर तक पहुंचती है। इस ध्वनि प्रदूषण का सबसे ज्यादा असर बच्चों और वृद्ध लोगों पर पड़ रहा है। 

उद्घाटन और सड़क की तकनीकी विशेषताएं

इस सड़क का उद्घाटन महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 11 फरवरी को किया था। सड़क पर विशेष गति पर वाहन चलाने पर ही संगीत सुनाई देता है। यह सड़क विश्व की पांचवीं और भारत की पहली म्यूजिकल रोड है। सुरंग के अंदर 500 मीटर, 100 मीटर और 60 मीटर पहले साइनबोर्ड लगाए गए हैं ताकि वाहन चालक म्यूजिकल अनुभव और आवश्यक गति के लिए सचेत हो सकें।

बृहन्मुंबई नगर निगम करेगी शोर जांच और समाधान