शिवकुमार ने इस पूरे मामले को कथित “ऑपरेशन लोटस” से जोड़ते हुए दावा किया कि कुछ लोग विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रहे थे। इस मामले में पुलिस ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है।
ओडिशा के राज्यसभा में क्रॉस वोटिंग
ओडिशा के राज्यसभा में क्रॉस वोटिंग को रोकने के लिए कांग्रेस के विधायकों को कर्नाटक के बिदादी इलाके में स्थित एक रिसॉर्ट में ठहरे हुए थे। यह व्यवस्था इसलिए की गई थी ताकि राज्यसभा चुनाव के दौरान संभावित राजनीतिक दबाव या प्रलोभन से विधायकों को दूर रखा जा सके।
डीके शिवकुमार ने बताया कि इसी दौरान चार लोग कथित तौर पर रिसॉर्ट पहुंचे और उन्होंने कांग्रेस के एक विधायक से संपर्क किया। आरोप है कि ये लोग नकदी के साथ आए थे और विधायकों को वोट बदलने के बदले बड़ी रकम देने की पेशकश कर रहे थे।
हर वोट के लिए 5 करोड़ का ऑफर
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री ने बताया कि इन लोगों ने कांग्रेस के एक विधायक को अपने साथ ले जाकर बातचीत की और ओडिशा के राज्यसभा में क्रॉस वोटिंग के आरोपों के बीच, कांग्रेस विधायक ने हर वोट के बदले 5 करोड़ रुपये का प्रस्ताव ठुकरा कर तुरंत पार्टी नेतृत्व को सूचित किया।
शिवकुमार के अनुसार, विधायक ने साफ कहा कि वे किसी भी तरह की “हॉर्स-ट्रेडिंग” यानी राजनीतिक खरीद-फरोख्त का हिस्सा नहीं बनेंगे। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।
दो संदिग्ध हिरासत में, जांच जारी
इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि उनसे पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश हो रही है कि इस कथित साजिश के पीछे कौन लोग शामिल हैं।
शिवकुमार ने कहा कि पुलिस को इस मामले में मिले चेक, नकदी और अन्य दस्तावेजों की जांच करनी चाहिए ताकि पूरी सच्चाई सामने आ सके। उनका दावा है कि गिरफ्तार लोगों ने स्वीकार किया है कि वे इसी उद्देश्य से वहां आए थे।
बीजेपी पर लगाया ‘ऑपरेशन लोटस’ चलाने का आरोप
डीके शिवकुमार ने आरोप लगाया कि यह पूरी कोशिश बीजेपी से जुड़े लोगों द्वारा की जा रही “ऑपरेशन लोटस” की रणनीति का हिस्सा है। उनका कहना है कि राज्यसभा चुनाव को प्रभावित करने के लिए इस तरह के प्रयास किए जा रहे हैं।
हालांकि इस मामले में बीजेपी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
आज होगा राज्यसभा चुनाव
इस बीच, सूत्रों के मुताबिक ओडिशा के कांग्रेस विधायक रविवार देर रात भुवनेश्वर के लिए रवाना हो गए हैं, जहां वे सोमवार को राज्यसभा चुनाव में मतदान करेंगे।
ओडिशा में इस बार मुकाबला दिलचस्प माना जा रहा है क्योंकि कांग्रेस और बीजू जनता दल ने एक-एक उम्मीदवार मैदान में उतारा है, जबकि बीजेपी ने भी अतिरिक्त उम्मीदवार खड़ा कर दिया है। ऐसे में राजनीतिक दलों को क्रॉस वोटिंग की आशंका बनी हुई है और सभी की नजर आज होने वाली वोटिंग पर टिकी है।
Read This Also:- सुवेंदु अधिकारी को नंदीग्राम प्राथमिकता, भवानीपुर पर भी चर्चा
Read This Also:- सुवेंदु अधिकारी को नंदीग्राम प्राथमिकता, भवानीपुर पर भी चर्चा





