Molitics Logo
होम राष्ट्रीय Bihar: पाकिस्तान में आतंक के ठिकाने किए ध्वस्त, वचन निभाकर लौटा हूं-काराकाट में बोले पीएम मोदी
राष्ट्रीय

Bihar: पाकिस्तान में आतंक के ठिकाने किए ध्वस्त, वचन निभाकर लौटा हूं-काराकाट में बोले पीएम मोदी

उन्होंने कहा, “बिहार की धरती से मैंने वादा किया था कि आतंक के आकाओं को उनकी कल्पना से भी बड़ी सजा दी जाएगी। आज जब मैं फिर बिहार आया हूं, तो अपने उस वचन |

Bihar: पाकिस्तान में आतंक के ठिकाने किए ध्वस्त, वचन निभाकर लौटा हूं-काराकाट में बोले पीएम मोदी
फोटो: Bihar: पाकिस्तान में आतंक के ठिकाने किए ध्वस्त, वचन निभाकर लौटा हूं-काराकाट में बोले पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अपने दो दिवसीय बिहार दौरे के दूसरे दिन काराकाट पहुंचे, जहां उन्होंने कई अहम विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी उनके साथ मौजूद रहे। तीनों नेता एक साथ सनरूफ वाली गाड़ी में सवार होकर रोड शो में शामिल हुए और लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने हालिया पहलगाम आतंकी हमले और उसके बाद भारत द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई का ज़िक्र किया। उन्होंने कहा, “बिहार की धरती से मैंने वादा किया था कि आतंक के आकाओं को उनकी कल्पना से भी बड़ी सजा दी जाएगी। आज जब मैं फिर बिहार आया हूं, तो अपने उस वचन को निभाने के बाद आया हूं। भारतीय सेना ने आतंकियों के ठिकानों को खंडहर में बदल दिया है।” मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख करते हुए कहा कि इस कार्रवाई ने भारत की सैन्य क्षमता को दुनिया के सामने प्रदर्शित किया। उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया, “ये तो सिर्फ एक तीर है हमारे तरकश का। अगर आतंकवाद फिर सिर उठाएगा, तो भारत उसे उसके बिल से निकालकर कुचलेगा।”

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में बिहार के पूर्वी और दक्षिणी जिलों में एक समय पर फैले नक्सलवाद का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि कैसे कभी सासाराम, कैमूर और आस-पास के इलाके नक्सली आतंक से भयभीत रहते थे। लेकिन अब हालात बदल चुके हैं,  “जब सुरक्षा और शांति आती है, तभी विकास के रास्ते खुलते हैं। नीतीश जी के नेतृत्व में जंगलराज की विदाई के बाद बिहार ने प्रगति की राह पकड़ ली।” उन्होंने यह भी बताया कि अब बिहार में एक से अधिक एयरपोर्ट हैं और हाल ही में उन्होंने पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन किया है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंच से राज्य सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि  2005 में जब एनडीए सरकार बनी, तभी से महिलाओं के सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया गया। नौकरी में 35% आरक्षण महिलाओं को मिला, और आज लाखों महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। नीतीश ने यह भी बताया कि राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे पर विशेष बल दिया गया है और बड़े पैमाने पर पुलों और सड़कों का निर्माण कराया गया है।