Molitics Logo
होम राष्ट्रीय असम, केरल और पुड्डुचेरी विधानसभा चुनाव 2026, उम्मीदवार तय
राष्ट्रीय

असम, केरल और पुड्डुचेरी विधानसभा चुनाव 2026, उम्मीदवार तय

असम, केरल और पुड्डुचेरी में विधानसभा चुनावी मुकाबला तय, नामांकन जांच के बाद अब असम में 722, केरल में 890 और पुड्डुचेरी में 294 उम्मीदवार हैं।

असम, केरल और पुड्डुचेरी विधानसभा चुनाव 2026, उम्मीदवार तय
फोटो: Assam Kerala Puducherry assembly elections 2026, Assembly polls candidates final list India
देश के पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इनमें से असम, केरल और पुड्डुचेरी विधानसभा चुनाव 2026 में पहले चरण की वोटिंग 9 अप्रैल को होगी और मतगणना 4 मई को की जाएगी। इन तीन राज्यों में उम्मीदवारों की संख्या अब तय हो चुकी है।

असम, केरल और पुडुचेरी चुनाव

असम की 126 विधानसभा सीटों के लिए कुल 815 उम्मीदवारों ने 1,389 नामांकन पत्र दाखिल किए थे। नामांकन की जांच-पड़ताल और कुछ उम्मीदवारों द्वारा अपनी उम्मीदवारी वापस लेने के बाद अब 722 उम्मीदवार ही चुनाव लड़ने योग्य पाए गए हैं। जो इस बार के असम, केरल और पुड्डुचेरी विधानसभा चुनाव 2026 में मुकाबले का हिस्सा होंगे। गुरुवार को नाम वापस लेने की आखिरी तारीख थी, जिसमें 67 उम्मीदवारों ने अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली।

नाम वापस लेने वालों में नेशनल पीपल्स पार्टी (NPP) के मोहम्मद अमीनुल इस्लाम (मानकाचर सीट), ऑटोनॉमस स्टेट डिमांड कमेटी (ASDC) के 4 उम्मीदवार और गोंडवाना गणराज्य पार्टी के एक नेता शामिल हैं। शेष नाम वापस लेने वाले अधिकांश निर्दलीय प्रत्याशी हैं। जो इस बार के भारत में विधानसभा चुनाव उम्मीदवारों की अंतिम सूची में शामिल थे।

मुख्य उम्मीदवारों में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गौरव गोगोई, नेता प्रतिपक्ष देबब्रत सैकिया, AIUDF प्रमुख बदरुद्दीन अजमल, विधानसभा अध्यक्ष बिस्वजीत दैमारी और कई कैबिनेट मंत्री शामिल हैं।

केरल: 890 उम्मीदवार मैदान में 

केरल में 2.7 करोड़ से अधिक मतदाताओं के सामने अगली विधानसभा के लिए कुल 890 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। यहां 2,125 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे, लेकिन जांच और नाम वापस लेने के बाद यह संख्या घटकर 890 रह गई।

पिछले चुनाव 2021 में केरल में 957 उम्मीदवार थे, इसलिए इस बार मुकाबला अपेक्षाकृत कम उम्मीदवारों के बीच होगा। कोझिकोड जिले की कोडुवल्ली विधानसभा सीट पर सबसे अधिक 13 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।

पुड्डुचेरी: 294 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला 

केंद्र शासित प्रदेश पुड्डुचेरी में कुल 30 विधानसभा सीटों के लिए 294 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। पुड्डुचेरी, माहे और यानम क्षेत्रों की 23 सीटों पर 253 उम्मीदवार हैं, जबकि कराईकल क्षेत्र की 5 सीटों पर 41 उम्मीदवार हैं।

इस चुनाव के लिए कुल 442 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे, जिनमें से 365 सही पाए गए। इसके बाद 71 उम्मीदवारों ने अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली। अब 294 उम्मीदवार ही चुनावी मैदान में हैं।

इस तरह असम, केरल और पुड्डुचेरी में चुनावी मुकाबले की पूरी तस्वीर साफ हो गई है। इन राज्यों में विभिन्न प्रमुख नेताओं और दलों के बीच जोरदार प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी।

Read This Also:-  स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की जमानत याचिका, बढ़ेंगी मुश्किलें