संजय सिंह ने कहा, "दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य नेता भी आ चुके हैं, अब सिर्फ ट्रंप का आना बाकी रह गया है। बीजेपी यह कह रही है कि जो काम केजरीवाल कर रहे हैं, वही हम भी करेंगे। लेकिन जब ओरिजिनल अरविंद केजरीवाल मौजूद हैं तो दिल्ली के लोग डुप्लीकेट क्यों चुनेंगे?" इस मौके पर संजय सिंह के साथ शकूरबस्ती से प्रत्याशी सत्येंद्र जैन, ग्रेटर कैलाश से सौरभ भारद्वाज, बल्लीमारान से इमरान हुसैन और राजेंद्र नगर से प्रत्याशी दुर्गेश पाठक सहित कई अन्य वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद थे।
शकूरबस्ती में जनसभा को संबोधित करते हुए संजय सिंह ने कहा, "शकूरबस्ती की जनता बहुत सौभाग्यशाली है कि उन्हें सत्येंद्र जैन जैसा विधायक मिला है। आज दिल्ली में जो योजनाएं जनता को लाभ पहुंचा रही हैं, जैसे मुफ्त बिजली, मोहल्ला क्लिनिक, फ्री दवाई और 'फरिश्ते स्कीम', इनका खाका अरविंद केजरीवाल के साथ मिलकर सत्येंद्र जैन ने तैयार किया और लागू किया। सत्येंद्र जैन ने सत्ता से लड़ते हुए कई यातनाएं झेलीं, लेकिन वे कभी झुके नहीं। उनका गुनाह बस इतना था कि उन्होंने दिल्ली में मोहल्ला क्लिनिक बनाए, बिजली और पानी फ्री कराया, फ्लाईओवर बनाए और मेट्रो नेटवर्क बढ़ाया। अब समय आ गया है कि हम उनके कर्ज को सूद समेत उतारें।"
ग्रेटर कैलाश में आयोजित जनसभा के दौरान संजय सिंह ने कहा, "यह विधानसभा क्षेत्र अब एकजुट हो चुका है और सौरभ भारद्वाज को हर कोई जीत दिलाने के लिए तैयार है। यहां की दीवारें टूट चुकी हैं और सब लोग झाड़ू के साथ आगे बढ़ रहे हैं। सौरभ भारद्वाज 11 साल से इस क्षेत्र के विधायक हैं और हमेशा जनता के लिए उपलब्ध रहते हैं।"
Read This Also:- Delhi Polls: "AAP का घोषणा पत्र जारी, दिल्ली के लिए केजरीवाल ने 15 गारंटियों का किया वादा"
Read This Also:- Delhi Polls: "AAP का घोषणा पत्र जारी, दिल्ली के लिए केजरीवाल ने 15 गारंटियों का किया वादा"





