इसके अलावा, बीजेपी महिलाओं के लिए विशेष योजना की घोषणा भी कर सकती है, जो लाडली बहन योजना के तर्ज पर हो सकती है। साथ ही, पाइपलाइन से मुफ्त साफ पानी देने का भी वादा पार्टी कर सकती है।
बीजेपी का यह कदम दिल्लीवासियों को लुभाने और चुनावी समीकरण को मजबूत करने के लिए उठाया जा रहा है।
AAP ने चुनावी वादों की झड़ी लगाई
चुनावी मौसम आते ही पार्टियां वोटरों को लुभाने के लिए नए-नए वादे कर रही हैं। सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) पिछले एक महीने से लगातार चुनावी घोषणाएं कर रही है। पार्टी ने महिलाओं से लेकर बुजुर्गों, ऑटो ड्राइवरों और पुजारियों-ग्रंथियों तक को साधने के लिए कई योजनाओं का ऐलान किया है।
इन योजनाओं में बुजुर्गों के लिए सजीवनी स्कीम से लेकर महिलाओं को चुनाव में जीतने पर 2100 रुपये, ऑटोवालों के लिए 10 लाख रुपये का बीमा और पुजारियों व ग्रंथियों के लिए 18,000 रुपये के वेतन का वादा शामिल है।
वहीं, कांग्रेस ने भी महिलाओं के लिए प्यारी दीदी योजना का वादा किया है। कांग्रेस का कहना है कि दिल्ली में कर्नाटक की तरह महिलाओं को लाभ देंगे। अगर सत्ता में आते हैं, तो पहली कैबिनेट बैठक में इस योजना को लागू किया जाएगा। कर्नाटक में कांग्रेस ने इसी मॉडल पर गृह लक्ष्मी योजना शुरू की थी।
इन दोनों पार्टियों के इस तरह के वादों से चुनावी रणभूमि और भी गरमाने वाली है।
Read This Also:- Delhi Election: अमित शाह की झुग्गी-झोपड़ी वोट बैंक पर नजर, BJP की नई रणनीति, ‘AAP’ चुनौती
Read This Also:- Delhi Election: अमित शाह की झुग्गी-झोपड़ी वोट बैंक पर नजर, BJP की नई रणनीति, ‘AAP’ चुनौती





