पंजाब सरकार के परिवहन विभाग ने एक बयान जारी करते हुए बताया, "दिल्ली में एक गाड़ी, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर पीबी 35 एई 1342 है, अवैध शराब और नकदी के साथ पकड़ी गई। मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि गाड़ी पर पंजाब सरकार का स्टीकर लगा हुआ था।" विभाग ने आगे कहा कि गाड़ी के आधिकारिक रिकॉर्ड में इसका मालिक मेजर अनुभव शिवपुरी है, जो तीन साल पहले आर्मी डेंटल कॉलेज, पठानकोट में तैनात थे और खड़की, महाराष्ट्र के स्थायी निवासी हैं। गाड़ी का रजिस्ट्रेशन फोर्ड इकोस्पोर्ट के नाम पर था, लेकिन पुलिस द्वारा पकड़ी गई गाड़ी हुंडई क्रेटा थी, जिससे यह पुष्टि होती है कि नंबर प्लेट नकली थी।
दिल्ली पुलिस के अनुसार, गाड़ी को लेकर सूचना मिली थी कि यह संदिग्ध वाहन पंजाब भवन के पास खड़ी है। जब पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली, तो उसमें लाखों रुपये नकद, कई शराब की बोतलें और आम आदमी पार्टी के पर्चे मिले। इस मामले में थाना तिलक मार्ग में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
सूत्रों के अनुसार, जो शराब की बोतलें बरामद हुई हैं, उन पर पंजाब सरकार के स्टीकर लगे हुए थे, जिससे यह संदेह और भी मजबूत होता है कि शराब पंजाब से दिल्ली लाई गई थी। गाड़ी से 8 लाख रुपये नकद बरामद किए गए, जबकि आचार संहिता के तहत एक व्यक्ति को 50 हजार रुपये से अधिक नकदी ले जाने की अनुमति नहीं है।
Read This Also:- Delhi Polls: राहुल गांधी ने लोगों से किए 5 अहम वादे, गारंटी में 500 का गैस सिलेंडर, राशन और युवाओं को भत्ता
Read This Also:- Delhi Polls: राहुल गांधी ने लोगों से किए 5 अहम वादे, गारंटी में 500 का गैस सिलेंडर, राशन और युवाओं को भत्ता





