इस दौरान कांग्रेस, बीजेपी और AAP की आपसी आलोचनाओं का भी दौर जारी है। अखिलेश प्रसाद सिंह ने आम आदमी पार्टी और बीजेपी पर तीखा हमला किया है। उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाया कि उन्होंने पूर्वांचलियों का अपमान किया, जबकि बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली में बसे पूर्वांचलियों की तुलना रोहिंग्या से की। सिंह ने यह भी कहा कि कांग्रेस की सरकार में पूर्वांचलियों को मुख्यमंत्री भी बनाया जा सकता है।
दिल्ली में पूर्वांचली वोटर्स को लेकर इस समय आम आदमी पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस, तीनों ही पार्टियां अपना पूरा जोर लगा रही हैं। अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर आरोप लगाया कि वह दिल्ली में पूर्वांचली वोटर्स की तुलना बांग्लादेशियों से कर रही है और उनका नाम वोटर लिस्ट से हटवाना चाहती है।
वहीं दूसरी ओर, केजरीवाल ने यह भी कहा कि बीजेपी यूपी और बिहार के लोगों के नाम फर्जी तरीके से वोटर लिस्ट में जोड़ रही है। इन आरोप-प्रत्यारोपों के बीच कांग्रेस ने पूर्वांचली वोटर्स को लुभाने के लिए छठ पूजा का कार्ड खेला है। अब यह देखना होगा कि दिल्ली की जनता किस पार्टी पर विश्वास करती है और कौन उनकी आवाज बनती है। यह चुनावी वादा और आरोप-प्रत्यारोप, आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम को सीधे प्रभावित कर सकते हैं।
Read This Also:- Delhi Polls: चुनाव प्रचार में तेज हुआ पोस्टर वॉर, AAP ने औवेसी समेत BJP-कांग्रेस पर साधा निशाना
Read This Also:- Delhi Polls: चुनाव प्रचार में तेज हुआ पोस्टर वॉर, AAP ने औवेसी समेत BJP-कांग्रेस पर साधा निशाना





