आप का पोस्टर वार: विपक्षी दलों पर तीखा हमला
आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपने नए पोस्टर में भाजपा, कांग्रेस और एआईएमआईएम पर निशाना साधा है। इस पोस्टर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी, प्रवेश वर्मा, एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी, कांग्रेस नेताओं संदीप दीक्षित और अजय माकन को एक साथ दिखाया गया है। पोस्टर में अरविंद केजरीवाल को ईमानदार बताया गया है, जबकि विपक्षी नेताओं को कटघरे में खड़ा किया गया है।
"बिधूड़ी को बना सकते हैं सीएम चेहरा": आतिशी का दावा
दिल्ली की मुख्यमंत्री और आप नेता आतिशी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए दावा किया कि पार्टी अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले रमेश बिधूड़ी को मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाने की तैयारी कर रही है। एक प्रेसवार्ता में आतिशी ने कहा कि बिधूड़ी न केवल आपत्तिजनक भाषा का उपयोग करते हैं, बल्कि महिलाओं और पूर्वांचल के नेताओं के प्रति भी अभद्र व्यवहार रखते हैं। उन्होंने कहा, "लोगों के पास अब दो विकल्प हैं। एक तरफ अरविंद केजरीवाल हैं, जिन्होंने दिल्ली को बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य, 24 घंटे बिजली और अन्य सुविधाएं दी हैं। दूसरी तरफ रमेश बिधूड़ी हैं, जिनका रिकॉर्ड विवादास्पद बयानों से भरा है।"
"सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश कर रहे केजरीवाल": भाजपा का पलटवार
भाजपा ने केजरीवाल पर पलटवार करते हुए उन्हें सत्ता के लिए हताश बताया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि केजरीवाल सत्ता जाने के डर से मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। उन्होंने केजरीवाल पर दिल्ली के सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश का आरोप लगाते हुए कहा, "आप प्रमुख ने हालिया बयानों और पोस्टर्स के जरिए अपनी हताशा और नकारात्मक राजनीति का प्रदर्शन किया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बावजूद इस्तीफा न देना, महिला विरोधी टिप्पणियां और रोहिंग्या वोटरों को जोड़ने की कोशिशें उनके चरित्र को दर्शाती हैं।"
Read This Also:- केजरीवाल के जाट आरक्षण आरोप पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, 11 साल पुरानी घटना की याद दिलाई
Read This Also:- केजरीवाल के जाट आरक्षण आरोप पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, 11 साल पुरानी घटना की याद दिलाई





