चुनावी तैयारियों की समीक्षा
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, दिल्ली बीजेपी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि, “जेपी नड्डा चुनाव समिति और अन्य चुनाव समितियों के साथ बैठक करेंगे, जिसमें अब तक के प्रचार अभियान की दिशा और जमीनी स्तर पर मिली प्रतिक्रिया की समीक्षा की जाएगी।” बीजेपी ने अब तक 70 में से 29 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। बैठक के बाद बाकी 41 सीटों के लिए टिकटों की घोषणा इस सप्ताह के अंत तक की जा सकती है।
बीजेपी संसदीय बोर्ड की भी होगी बैठक
जेपी नड्डा की आज की बैठक के बाद शुक्रवार को बीजेपी संसदीय बोर्ड की भी बैठक होने वाली है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव (संगठन) बीएल संतोष भी शामिल होंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीजेपी उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट में अधिक महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतार सकती है। पहली लिस्ट में केवल दो महिलाएं थीं।
महिला उम्मीदवारों को मिलेगा अधिक प्रतिनिधित्व
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, 2020 के विधानसभा चुनावों में बीजेपी केवल सात की तुलना में लगभग 12 महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतार सकती है। नई दिल्ली की पूर्व सांसद मीनाक्षी लेखी और दिल्ली की पूर्व मेयर आरती मेहरा जैसे नेता संभावित उम्मीदवारों में शामिल हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि लेखी को दिल्ली कैंट या राजिंदर नगर से मैदान में उतारा जा सकता है, जबकि मेहरा ग्रेटर कैलाश सीट से बीजेपी उम्मीदवार हो सकती हैं।
बीजेपी का जोरदार प्रचार अभियान शुरू होगा
उम्मीदवारों के नाम फाइनल होने के बाद बीजेपी का धुआंधार प्रचार अभियान शुरू होगा। बीजेपी करीब 27 सालों से दिल्ली की सत्ता से बाहर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत पार्टी के प्रमुख नेता जमकर रैलियां करेंगे। 1998 से 2013 तक दिल्ली पर कांग्रेस ने शासन किया और उसके बाद आम आदमी पार्टी की सरकार बनी। बीजेपी का दिल्ली में रणनीतिक कदम है कि वह अपनी रणनीति को धारदार बनाते हुए पार्टी को फिर से सत्ता में लाने का प्रयास कर रही है। इस बार पार्टी महिला उम्मीदवारों को अधिक टिकट देकर सामाजिक-राजनीतिक समीकरण को बदलने की कोशिश कर रही है। बीजेपी का फोकस है कि दिल्ली में उसकी जीत के लिए युवा और महिला मतदाताओं को भी अपनी ओर आकर्षित किया जाए।
Read This Also:- Delhi Polls: मुफ्त बिजली, महिलाओं के लिए विशेष लाभ, साफ पानी और मंदिरों को सौगात- BJP कर सकती है बड़े वादे
Read This Also:- Delhi Polls: मुफ्त बिजली, महिलाओं के लिए विशेष लाभ, साफ पानी और मंदिरों को सौगात- BJP कर सकती है बड़े वादे





