Molitics Logo
होम चुनाव Delhi Polls: AAP कर रही दिल्ली की जनता से साथ डिजिटल धोखाधड़ी, BJP प्रदेश अध्यक्ष ने केजरीवाल को घेरा
चुनाव • दिल्ली

Delhi Polls: AAP कर रही दिल्ली की जनता से साथ डिजिटल धोखाधड़ी, BJP प्रदेश अध्यक्ष ने केजरीवाल को घेरा

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी AAP पर तीखा हमला बोला, आरोप लगाते हुए कहा कि AAP दिल्ली की जनता के साथ डिजिटल |

Delhi Polls: AAP कर रही दिल्ली की जनता से साथ डिजिटल धोखाधड़ी, BJP प्रदेश अध्यक्ष ने केजरीवाल को घेरा
फोटो: Delhi, BJP, Kejriwal
दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी (AAP) पर तीखा हमला बोला, आरोप लगाते हुए कहा कि AAP दिल्ली की जनता के साथ डिजिटल धोखाधड़ी कर रही है। यह बयान तब आया जब अरविंद केजरीवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दिल्ली में चुनाव हारने के डर से महिला सम्मान और संजीवनी योजनाओं को लेकर परेशान है।

वीरेंद्र सचदेवा का पलटवार


सचदेवा ने जवाब में कहा, "पंजाब में महिलाओं को 1,000 रुपये देने के वादे का क्या हुआ? AAP सिर्फ झूठ और धोखेबाज तरीकों से डेटा इकट्ठा करने का काम कर रही है। अगर महिला सम्मान सीखना है, तो भाजपा शासित राज्यों की 'लाड़ली बहना योजना' और 'लाडकी बहिण योजना' से सीखें।" उन्होंने आगे कहा कि भाजपा ही एकमात्र पार्टी है जो वादों को हकीकत में बदलने में सक्षम है।  सचदेवा ने केजरीवाल पर तीखा वार करते हुए कहा कि उन्होंने दिल्ली को केवल भ्रष्टाचार, गंदा पानी, और बढ़े हुए बिजली के बिल दिए हैं। उन्होंने दिल्ली की महिलाओं को आगाह करते हुए कहा कि वे "केजरीवाल के जाल में न फँसें।"

'केजरीवाल डिजिटल फ्रॉड कर रहे हैं'


सचदेवा ने दावा किया कि दिल्ली सरकार महिला सम्मान के नाम पर केवल दिखावा कर रही है। उन्होंने कहा, "पंजाब में महिलाओं को पिछले तीन सालों में एक भी पैसा नहीं दिया गया।" उन्होंने आरोप लगाया कि AAP डिजिटल धोखाधड़ी कर रही है और जनता को गुमराह कर रही है।  सचदेवा ने दिल्ली विधानसभा चुनावों में फर्जी मतदाता सूची की ओर इशारा करते हुए कहा कि कई जगहों पर एक पते पर 50-60 मुस्लिम मतदाताओं के नाम दर्ज हैं, जबकि वे हिंदू परिवारों के पते हैं। उन्होंने चुनाव आयोग से मतदाता सूची के भौतिक सत्यापन की मांग की और कहा कि इस मामले में चार लोगों के खिलाफ पहले ही मामला दर्ज किया जा चुका है।

भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने भी केजरीवाल पर हमला करते हुए कहा, "पंजाब में जो वादे पूरे नहीं कर सके, अब दिल्ली में महिलाओं के नाम पर झूठ परोस रहे हैं। आयुष्मान भारत जैसी योजना को लागू न करने वाली पार्टी अब संजीवनी योजना का ढोंग कर रही है।"

केजरीवाल का पलटवार


इससे पहले केजरीवाल ने भाजपा पर आरोप लगाया था कि वे दिल्ली चुनाव हारने के डर से महिला सम्मान और संजीवनी योजनाओं को रोकने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लाखों लोग इन योजनाओं के लिए रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं, जिससे भाजपा नेताओं में घबराहट है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा पंजीकरण शिविरों में अराजकता फैलाने और दिल्ली पुलिस को वहां भेजने जैसे कदम उठा रही है।

Read This Also:- इमामों के प्रदर्शन के बीच केजरीवाल ने पुजारियों को सम्मान निधि देने की योजना की घोषणा