Molitics Logo
होम चुनाव Bihar: तेजस्वी ने Ghibli स्टाइल में BJP-NDA को घेरा, आरक्षण को लेकर उठाए सवाल
चुनाव

Bihar: तेजस्वी ने Ghibli स्टाइल में BJP-NDA को घेरा, आरक्षण को लेकर उठाए सवाल

तेजस्वी ने लिखा, "आरक्षण चोर बीजेपी-एनडीए को जवाब देना चाहिए! हमारी सरकार के 17 महीने के छोटे कार्यकाल में, हमने दलितों, आदिवासियों और पिछड़े-अतिपिछड़े |

Bihar: तेजस्वी ने Ghibli स्टाइल में BJP-NDA को घेरा, आरक्षण को लेकर उठाए सवाल
फोटो: Bihar: तेजस्वी ने Ghibli स्टाइल में BJP-NDA को घेरा, आरक्षण को लेकर उठाए सवाल
पिछले कुछ दिनों से भारत में सोशल मीडिया पर 'जिबली फोटोज' का चलन तेजी से बढ़ रहा है, जिसमें किसी भी व्यक्ति की तस्वीर को जापानी एनिमेशन स्टाइल में बदला जाता है। आम नागरिकों के साथ-साथ देश के राजनेता भी इस ट्रेंड का हिस्सा बन रहे हैं और अपनी 'जिबली स्टाइल' फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। इस कड़ी में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर अपनी एक जिबली स्टाइल फोटो के साथ एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने बीजेपी-एनडीए पर तीखा हमला बोला। 

तेजस्वी ने लिखा, "आरक्षण चोर बीजेपी-एनडीए को जवाब देना चाहिए! हमारी सरकार के 17 महीने के छोटे कार्यकाल में, हमने दलितों, आदिवासियों और पिछड़े-अतिपिछड़े वर्गों के लिए 65 प्रतिशत आरक्षण सीमा बढ़ाई। लेकिन बीजेपी-एनडीए की केंद्र सरकार ने इसे संविधान की 9वीं अनुसूची में शामिल नहीं किया, क्योंकि यह आरक्षण चोर इन वर्गों के युवाओं से 16 प्रतिशत आरक्षण छीनकर उनकी लाखों नौकरियां हड़पना चाहते हैं। ये लोग इतना झूठ कहां से लाते हैं?" 

इससे पहले, सोमवार को तेजस्वी यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर भी हमला बोला था। उन्होंने X पर पोस्ट करते हुए कहा, "हमारी सरकार बनने के बाद बिहार में बाढ़ नियंत्रण पर गंभीरता से काम करेंगे। 20 सालों से बिहार में क्या तालिबान की सरकार चल रही है? इनकी उपलब्धियों के नाम पर कुछ नहीं है, तो अब ये लोग किसी भी बात को घुमा-फिरा कर बोल देते हैं। ये लोग इतना झूठ कहां से लाते हैं?"

तेजस्वी यादव ने अमित शाह के बयान पर पलटवार करते हुए कहा, "जब चुनाव आता है तो ये लोग बड़ी-बड़ी घोषणाएं करते हैं, लेकिन चुनाव के बाद सब कुछ एक जुमला बनकर रह जाता है। यदि अमित शाह यह कह रहे हैं कि प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार को पैसे दिए हैं, तो उन्हें यह बताना चाहिए कि यह पैसा कहां-कहां और किस मद में दिया गया। इसका पूरा विवरण जनता के सामने आना चाहिए। लालू यादव को गोली देने की धमकियां देना इन लोगों का फैशन बन गया है, लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला।"