कोरोना के नए मामलों में बेहिसाब वृद्धि जारी, पिछले 24 घंटे में दर्ज हुए 35,871 मामले

  • देश में कोरोना संकट लगातार बढ़ता जा रहा है, पिछले 24 घंटे में 35,871 नए केस मिलने से संक्रमितों की संख्या 11,474,605 हो गई है। 
  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक इस दौरान 172 लोगों की मौत हुई, महामारी के चलते देश में 159,216 लोगों की मौत हो चुकी है। 
  • भारत में रिकवरी रेट तेजी से सुधर रहा है, अब तक 1 करोड़ 10 लाख 63 हजार 25 मरीज ठीक हो चुके हैं, एक्टिव केस 2 लाख 52 हजार 364 हो गए हैं।
  • मध्य प्रदेश में बढ़ रहे संक्रमण के कारण भोपाल और इंदौर में बुधवार रात से कर्फ्यू लगा दिया गया है। इसका समय रात 10 से सुबह 6 बजे तक रहेगा।
  • वहीं, महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 23,179 नए मामले सामने आए है, 9,138 मरीज ठीक हो कर घर चले गए है और 84 लोगों की मौत हो गई है। 
यह भी पढ़े:- थोड़े से चंदे के लिए साहेब दोस्तों को सरकारी सम्पत्ति कौड़ियों के दाम में बेच देते हैं- कन्हैया ने PM पर कसा तंज