भाजपा सांसद ने किसानों को बताया आतंकी, अभय चौटाला बोले- इससे शर्मनाक कुछ नहीं

  • यूपी उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज राजस्थान में अपने निजी दौर पर गए थे जहां पर उन्होंने किसानों को आंतकवादी कह डाला। 
  • उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन को राजनीतिक आंदोलन बना दिया है, जो लोग इस समय आंदोलन कर रहे हैं वे किसान हैं ही नहीं। 
  • इस पर इनेलो के पूर्व विधायक अभय सिंह चौटाला ने निंदा करते हुए कहा कि सांसद साक्षी का यह बयान बेहद शर्मनाक है। 
  • उन्होंने कहा कि हम आंतकवादी या खालिस्तानी नहीं हिंदुस्तानी है! हम अन्नदाता है अन्नदाता। जो मेहनत करके लोगों का पेट पालता है। 
  • अभय ने कहा कि शर्म आनी चाहिए ऐसे नेताओं को जो अन्नदाता की कद्र करने की बजाए उन्हें ऐसे शब्दों से पीड़ा देने का काम कर रहें है।
यह भी पढ़े-  सुवेंदु अधिकारी ने सीएम ममता के नामांकन पर जताई आपत्ति, जानकारी छुपाने का लगाया आरोप