मोदी-शाह के हाथ की कठपुतली है EC, तोड़-मरोड़ कर हर फैसला बीजेपी के पक्ष में होता है- यशवंत सिन्हा

  • अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में मंत्री रहे यशवंत सिन्हा शनिवार को ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। 
  • टीएमसी में आते ही यशवंत सिन्हा ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा और संवैधानिक संस्थाओं पर भी सवाल खड़े किए।
  • यशवंत सिन्हा ने कहा कि उन्हें बहुत अफ़सोस के साथ कहना पड़ रहा है कि चुनाव आयोग अब स्वतंत्र संस्था नहीं रही है।
  • उन्होंने कहा कि बंगाल में 8 चरणों में मतदान कराने का फैसला मोदी-शाह को फायदा पहुंचाने के​ ​ख्याल से लिया गया है। 
  • उन्होंने कहा कि आज लगभग हर संस्था कमजोर हो गई है, न्यायपालिका कमजोर हो गई है और देश के लिए ये सबसे बड़ा खतरा है।
यह भी पढ़े: अंबानी-अडानी के इशारों पर चल रहे PM, कृषि कानून वापस लेना केंद्र के हाथ में नहीं- किसान नेता उग्राहन