योगी के 'रामराज्य' में संकट में जल निगम कर्मचारी, 5 महीने से नहीं मिला वेतन

  • जल निगम कर्मचारियों को यूपी सरकार नजरअंदाज कर रही है, कर्मचारियों को पिछले 5 महीने से वेतन नहीं दिया जा रहा है। 
  • रिटायर हुए कर्मचारियों को भी पिछले 5 महीने से पेंशन नहीं मिली है, जल निगम के कर्मचारी वेतन के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं। 
  • यूपी जल निगम संस्थान मजदूर यूनियन के अध्यक्ष राम सनेही यादव ने बताया कि 16 फरवरी से जल निगम मुख्यालय पर लगातार प्रदर्शन चल रहा है। 
  • जल निगम एमडी से बैठक के बाद 1 मार्च को सितंबर, 2020 की सैलरी आ  गई है, अभी अक्टूबर, नवंबर, दिसंबर, जनवरी, फरवरी महीने की सैलरी बाकी है। 
  • धरना दे रहे एक एक कर्मचारी भगवान सिंह सिसोदिया ने बताया कि वेतन न मिलने के कारण भुखमरी की कगार पर आ गए हैं, अब कोई उधार देने को भी तैयार नहीं है। 
यह भी पढ़े: बढ़ती महंगाई पर प्रियंका का मोदी सरकार पर तंज, कहा- इस बार बहानों की बौछार