'हमें ना डरा सकते, ना खरीद सकते', आंदोलन में शामिल किसान महिलाओं ने 'TIME' में बनाई अपनी जगह 

  • दुनियाभर में मशहूर 'TIME' ने मार्च के अंतरराष्ट्रीय अंक के कवर पेज पर कृषि कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रही किसान महिलाओं को जगह दी है। 
  • पत्रिका ने ‘ऑन द फ्रंटलाइन ऑफ इंडियाज फार्मर प्रोटेस्ट' शीर्षक से कवर छापी है, इसमें टिकरी बॉर्डर की महिलाओं के एक समूह को चित्रित किया गया है। 
  • TIME में बताया गया है कि महिला किसानों ने कैसे केंद्र सरकार के तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 
  • TIME पत्रिका के अंदर खबर का शीर्षक है "हमें डराया नहीं जा सकता और ना ही खरीदा जा सकता।''
  • बता दें कि किसानों के आंदोलन का आज 100वां दिन है और किसान कानून वापसी की मांग के साथ सड़कों पर डटे हुए हैं। 
यह भी पढ़े: धर्मगुरू ने आयशा की मौत के बाद उठाई आवाज, कहा- दहेज लोभी अब भी ले रहे कितनों की जान