कांग्रेस में मची रार पर रामदेव ने ली चुटकी, कहा- योग सीखिए, मनमुटाव दूर होगा

  • बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में आंतरिक कलह खुल कर सामने आ रही है. दरअसल, आंनद शर्मा ने पार्टी के उल्ट ही बयान दें डाला।
  • उन्होंने कहा कि ISF और ऐसे दलों से साथ कांग्रेस का गठबंधन पार्टी की मूल विचारधारा, गांधीवाद और नेहरूवादी धर्मनिरपेक्षता के खिलाफ है। 
  • इस पर अधीर रंजन चौधरी ने आपत्ति जताते हुए कहा कि इन्हें पार्टी के खिलाफ बयान नहीं देना चाहिए। ऐसे बयानों से केवल विपक्ष मजबूत होता है। 
  • कांग्रेस की आपसी कलह पर योग गुरु बाबा रामदेव ने चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस एक मजबूत पार्टी है और इसमें फूट नहीं पड़नी चाहिए। 
  • उन्होंने कहा कि बेहतर भविष्य के लिए देश में एक मजबूत विपक्ष होना भी जरूरी है। अगर कांग्रेसी चाहें तो पतंजलि में आकर योग सिख कर मनमुटाव दूर कर सकते है। 
यह भी पढ़े:- बंगाल में कांग्रेस-ISF के गठबंधन पर बोले पात्रा, कांग्रेस सेक्युलर होने का दिखावा करती है