बंगाल जा सकती है किसानों की टोली, टिकैत बोले- एक महीने के लिए घर से दूर रहने को तैयार रहे किसान
कृषि कानूनों के खिलाफ करीब तीन महीने से किसान धरने पर बैठे है, इसी सिलसिले में किसान नेता राकेश टिकैत ने हरियाणा के हिसार जिले के बालसमंद में एक किसान महापंचायत को सम्बोधित किया।
उन्होंने कहा कि सरकार गलतफहमी में है कि किसान 2 महीने बाद परेशान हो कर अपने घरों को लौट जाएंगे। मगर मैं सरकार को बता दू कि हम फसलें भी काटेंगे और फिर कोलकाता की ओर मार्च करेंगे।
उन्होंने कहा कि फसल कटाई के लिए किसानों ने पूरी योजना बना रखी है, पहले राजस्थान के किसान फसल काटने के लिए जाएंगे, उनके लौटने पर पंजाब वाले किसान चले जाएंगे।
टिकैत ने किसान संगठनों से कहा फसल कटाई के बाद हम कोलकाता की और मार्च करेंगे, इसलिए सभी किसान भाई एक महीने के लिए घर से दूर रहने के लिए तैयार रहे।
उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने हमे मजबूर लिया तो हम अपनी फसलों को जला देंगे। साथ ही कहा कि फसलों की कीमत नहीं बढ़ रही है लेकिन ईंधन की कीमतें बढ़ती जा रहीं हैं।