भाजपा मंत्री के बिगड़े बोल, किसानों को आतंकी कहने पर कांग्रेस ने दर्ज कराया केस

  • कृषि कानून के खिलाफ गणतंत्र दिवस पर किसान संगठनों ने दिल्ली में ट्रैक्टर परेड निकाली, इस दौरान वहां भारी बवाल मचा। 
  • दिल्ली में जो हुआ उससे देश के स्वाभिमान को गहरा झटका लगा है, लेकिन अब इसे लेकर देश में राजनीति भी शुरू हो गई है। 
  • दरअसल, कर्नाटक के राज्य मंत्री बीसी पाटिल ने आंदोलन कर रहे किसानों को आतंकवादी कह डाला, जिसे लेकर वहां सियासत गरमा गई है। 
  • राज्य मंत्री ने कहा कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर लाल किले में किए गए बवाल के पीछे आतंकवादी, खालिस्तानियों और कांग्रेस का हाथ है।
  • बीसी पाटिल इस बयान के बाद मुश्किल में घिर गए है, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनपर बेंगलुरु के हाई ग्राउंड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है। 
यह भी पढ़े: PM के अहंकार ने वो कर दिखाया जो आज तक नहीं हुआ, राउत बोले- देश पर बन गई, अब तो सरकार झुके